scriptबर्फीली हवाओं का असर, अब जिले में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट | Effect of icy winds, now cold wave and fog alert in the district | Patrika News

बर्फीली हवाओं का असर, अब जिले में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट

locationछतरपुरPublished: Jan 28, 2022 05:51:46 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

औसत से 4 डिग्री नीचे पहुंचा जिले का न्यूनतम तापमान, खजुराहो में 5 डिग्री रहा रात का पारा

खजुराहो में 5 डिग्री रहा रात का पारा

खजुराहो में 5 डिग्री रहा रात का पारा

छतरपुर। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बर्फीली हवाओं के चलते अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 4 डिग्री कम था। इस वजह से ठंड सिरहन पैदा कर रही है। वहीं दिन में आसमान साफ होने से धूप खिल रही है। जिससे राहत मिल रही है, लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से कंपकंपा देने वाली ठंड दिन में बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर से जिले में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोहरे की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक ठंड अपने तेवर दिखाएगी। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से हवा का रुख उत्तरी हो गया है। जिसके असर से सर्द हवाएं आ रही है और दिन और रात के तापमान अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। हवाओं के लगातार आने के कारण ठंड का दौर जारी है। 2 फरवरी तक मौसम में हल्की ठंड रहेगी, इसके बाद मौसम फिर बदलेगा।
मौसम विभाग ने 2 दिन तक छतरपुर, सागर, में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 17 अन्य जिलों में भी कहीं शीतलहर व अतितीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़ व दमोह के लिए 1 दिन तक शीतलदिन का अलर्ट है। वहीं छतरपुर और टीकमगढ़ में हल्का कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की है।
कई सतह वाले ऊनी कपड़े से होगा बचाव
मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी के साथ सलाह भी जारी की है। अधिक समय तक ठंड से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ढीले, हल्के वजन के कई सतहों वाले गर्म ऊनी कपड़े पहनने, सिर गर्दन और हाथों को ढक कर रखने की सलाह दी है। पीने में गर्म पानी का उपयोग और कोविड गाइड लाइन के पालन की भी सलाह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो