प्यार, तकरार, ब्लैमेलिंग व केस के बाद प्रियंका व लवकेश की शादी शासकीय योजना में शामिल होकर कराई गई थी। प्रियंका के पिता रामकिशन साहू निवास वार्ड नंबर-14 नौगांव व लवकेश कुशवाहा पिता जयकरण कुशवाहा निवासी वार्ड नंबर-15 नौगांव की शादी 16 अप्रैल 2016 को नौगांव के महाराजा मैरिज गार्डन नौगांव में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत संपन्न कराई गई। दोनों सामूहिक विवाह के दौरान शादी के बंधन में बंधे थे। इसका शादी का प्रमाण पत्र 25 अप्रैल 2016 करे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जारी किया गया था।
दरअसल, प्रियंका का विवाह 16 अप्रैल को 2016 लवलेश के साथ हुआ था। इसके कुछ समय बाद से ही प्रियंका का उत्पीडऩ किया जाने लगा। बताया जाता है कि इसकी जांच महिला एसआई प्रतिभा श्रीवास्तव को दी गई। प्रियंका का आरोप है कि विवेचना के दौरान ही सब इंस्पेक्टर उसके पति के करीब आ गई। बहरहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।