किसानों को तीन साल बाद भी नहीं मिला अतिवृष्टि क्षतिपूर्ति का 223 करोड़ रुपए
छतरपुरPublished: Nov 08, 2022 04:18:58 pm
बांटने को आई राशि में से 12.63 करोड़ अब भी पड़े ट्रेजरी में, किसानों को देने की सुध तक नहीं


किसानों को देने की सुध तक नहीं
एक्सपोज छतरपुर। जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा की राशि नहीं मिल पा रही है। वर्ष २०१९ में अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ सीजन की सोयाबीन, उड़द की फसल के मुआवजा के लिए जिले के ३ लाख ८० हजार किसानों को २७८ करोड़ राहत राशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति की गई। लेकिन तंगहाली के चलते तात्कालीन कांग्रेस सरकार ने केवल २५ फीसदी राशि ६९ करोड़ ही प्रशासन को बांटन के लिए दिए। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि इन ६९ करोड़ रुपए की ८१ फीसदी राशि ही बांटी गई है, जो महज २ लाख ८० हजार किसानों के खातों में पहुंच पाई। उसमें से १२.६३ करोड़ रुपए किसानों को दो साल बाद भी नहीं बंट पाए हैं। जो ट्रेजरी में अभी तक पड़े हुए हैं।