scriptचूल्हे की राख में रही चिंगारी से लगी मकान में आग | Fire in the house caused by the spark in the ashes of the stove | Patrika News

चूल्हे की राख में रही चिंगारी से लगी मकान में आग

locationछतरपुरPublished: Apr 09, 2022 07:46:45 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

घर में रखा लाखों का अनाज सहित सभी ग्रहस्थी जल कर हुई खाक

चूल्हे की राख में रही चिंगारी से लगी मकान में आग

चूल्हे की राख में रही चिंगारी से लगी मकान में आग

छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में बीती रात में चूल्हे में बची आग से घर में आग लग गई। जिसकी सूचना पर छतरपुर और सटई से पहुंचीं लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकी और आशियाना सहित वहां पर रख अनाज और ग्रहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार सटई थाना अंतर्गत अतरार गांव में शुक्रवार और शनिवार की रात में करीब दो बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था। तभी राहुल खंगार के घर से आग की लपटें निकलने लगीं। जिसे देख लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाने में लग गए। साथ ही डायल-100 को सूचित किया गया। जिसपर तत्पर्ता दिखाते हुए डायल-१००, थाना पुलिस फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि पूरा कच्चा मकान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान घर के अंदर सो रहे परिजन घर के बाहर समय से निकाल लिए गए जिससे उनकी जान बस गई। लेकिन घर में रखा गेहूं सहित फसल और ग्रहस्थी, खाने पीने का सामान जल गया। घटना के बाद से परिवार के पास खाने के भी लाले हैं। शनिवार को आसपास के लोगों द्वारा उन्हें भोजन पानी दिया गया। वहीं घटना की सूचना सम्बंधित अधिकारियों को दी गई। पीडि़त द्वारा प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
सटई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में बीती रात घर में रखा लाखों का अनाज सहित सभी ग्रहस्थी जल कर हुई खाक

घर में रखा लाखों का अनाज सहित सभी ग्रहस्थी जल कर हुई खाक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो