script

आसमान से बरसी आग, ४ डिग्री बढ़कर ४७ पहुंचा तापमान

locationछतरपुरPublished: May 13, 2022 07:15:00 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

आसमान से बरसी आग, ४ डिग्री बढ़कर ४७ पहुंचा तापमान

आसमान से बरसी आग, ४ डिग्री बढ़कर ४७ पहुंचा तापमान

आसमान से बरसी आग, ४ डिग्री बढ़कर ४७ पहुंचा तापमान

छतरपुर। एक ही दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढऩे की वजह से छतरपुर का पारा 4७.० डिग्री पर पहुंच गया। आसमान से आग बरसने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पारा 4७.० डिग्री के भी पार जा सकता है। पिछले दो-तीन दिनों से पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाओं ने पारा कुछ कम दिया था। और रात में कुछ इलाकों में ५ मिनट तक बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगो को राहत की उम्मीद हुई लेकिन इसके बाद बृहस्पतिवार को इसमें ४ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ये अधिकतम पारा 4७.० डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी में शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से लेकर चौराहों तक में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले तो गर्म हवाओं के चलते वो बेहाल हो गए। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी बहुत गर्म हो गया। कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हुई। मौसम विज्ञान केंद्र खजुराहो से आरके सिंह ने बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से जिले के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आगे के दिनों में पारा 4७.० डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है। बताया कि २०१७ के बाद पहले बाद आज के दिन का तापमान 4७.० पहुंचा है। वहीं रात का तापमान २५.२ डिग्री सेल्सियस किया गया। बताया कि २०१७ के बाद पहले बाद आज के दिन का तापमान 4७.० पहुंचा है। वहीं रात का तापमान २५.२ डिग्री सेल्सियस किया गया
आसमान से बरसी आग, ४ डिग्री बढ़कर ४७ पहुंचा तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो