scriptकोहरे के आगोश में रही नए साल की सुबह, सर्द हवा ने भी ढाया सितम | fog in chhatarpur | Patrika News

कोहरे के आगोश में रही नए साल की सुबह, सर्द हवा ने भी ढाया सितम

locationछतरपुरPublished: Jan 01, 2018 10:59:33 pm

सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए

fog in chhatarpur

fog in chhatarpur

रफी अहमद सिद्दिकी. छतरपुर। सर्दी ने सभी को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। पांच से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा ने लोगों की हालत खराब कर रख दी है। इस दौरान नौगांव में न्यूनतम व अधिकतम तापमान और नीचे आ गया। गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को अस्तव्यस्त हो रहा है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

सोमवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा। हालांकि धूप निकलने पर कोहरा छंट गया, लेकिन धूप ज्यादा असरकारक नहीं रही। इसके बाद दोपहर के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही सर्द हवा ने गलन को बढ़ा दिया। जिससे लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र खजुराहो के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आद्र्रता 97 फीसदी, जबकि शाम के समय आद्र्रता 50 फीसदी दर्ज की गई। वहीं 6 से सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चलती रही। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र नौगांव के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान वातावरण में सुबह के समय आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। जबकि शाम के समय आद्र्रता 60 फीसदी रही। इस दौरान उत्तर पूर्व दिशा में पांच से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र नौगांव के अनुसार अभी दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान और नीचे जाने की संभावना नजर आ रही है। हवा की रफ्तार बढऩे व सुबह की आद्रता सौ फीसदी रहने से ठंड का कुछ ज्यादा ही अहसास हुआ। सुबह के समय काफी देर तक लोग अपने घरों में दुबके रहे। नौगांव में इस बार कुछ ज्यादा ही सर्दी देखने को मिल रही है। साल का पहले दिन बेहद सर्द रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्म कमरों में डटे रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो