scriptपूर्व मंत्री bhupendra singh बोले-प्रदेश में अराजकता का माहौल, भाजपा के लोगों को माफिया बनाकर की जा रही कार्रवाई | Former minister bhupendra singh said - an atmosphere of chaos in the s | Patrika News

पूर्व मंत्री bhupendra singh बोले-प्रदेश में अराजकता का माहौल, भाजपा के लोगों को माफिया बनाकर की जा रही कार्रवाई

locationछतरपुरPublished: Jan 25, 2020 01:49:36 am

भाजपा का कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन, के लोगों को माफिया बनाकर की जा रही कार्रवाई

Former minister bhupendra singh said - an atmosphere of chaos in the state, BJP

Former minister bhupendra singh said – an atmosphere of chaos in the state, BJP

छतरपुर. प्रदेश सरकार की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के विरोध में जिला भाजपा द्वारा एक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार माफिया के नाम पर जनता और भाजपा के लोगों को परेशान कर रही हैं। पूरे प्रदेश में कांगे्रस ने आपातकाल जैसे हालात कर दिए हैं। प्रदेश में आतंक का वातावरण है, सरकार लोगों मे भय पैदा कर लूटने का काम कर रही हैं। अंग्रेजों जैसा शासन हैं।
इस मौके पर राजगढ़ के मामले को लेकर भी पूर्व मंत्री ने कहा अगर जनता कलेक्टर के पास अपनी समस्या लेकर जाती हंै तो सरकार कहती है चांटा मारो, सरकार जनता में भय का वातावरण निर्मित कर रही हैं। जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। सिंह ने सागर में दलित युवक की मौत के मामले में भी प्रदेश सरकार को घेरा और उपचार के लिए व्यवस्थाएं न कराने के आरोप लगाए। साथ ही इस मामले में सागर में विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही।
इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर कलेक्टर कार्यालय का प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दौरान जिला अध्यक्ष मलखान सिंह , विधायक राजेश प्रजापति, पूर्व मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पुष्पेंद्र नाथ पाठक, करुणेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष घासीराम पटेल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो