script31 घंटे बाद मिला डेम में डूबे किशोर का शव | Found dead body of teenager immersed in Dame after 31 hours | Patrika News

31 घंटे बाद मिला डेम में डूबे किशोर का शव

locationछतरपुरPublished: Oct 14, 2019 12:11:37 am

झांसी से आई टीम ने दूसरे दिन खोजा

Found dead body of teenager immersed in Dame after 31 hours

Found dead body of teenager immersed in Dame after 31 hours

हरपालपुर. जिले के एमपी-यूपी बने लहचूरा डैम में शनिवार को नहाने के लिए गया १६ वर्षीय किशोर डूब गया था। जिसका शव ३१ घंटे बाद रविवार को शाम करीब ७ बजे मिल गया। इसमें एमपी-यूपी पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया गया था। हरपालपुर के खटक्याना निवासी अंकित अहिरवार (१६) पिता बैजनाथ अहिरवार 16 वर्ष जो दिल्ली से नवरात्रि के दौरान अपने चाचा तेरहवीं में शामिल होने आया था। वह अपने दोस्त सतीश के साथ शनिवार को नगर 10 किलामीटर दूर स्थित लहचूरा डैम नहाने गया था। इस दौरान डैम के फाटक खुलने से करीब १ बजे नदी में पानी का बहाब बढऩे पर अंकित अहिरवार डूब गया। शनिवार को महोबकंठ एसओ अनिल सिंह, हरपालपुर थाना पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद पानी डूबे युवक तालश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन रविवार को महोबा जिला प्रशासन द्वारा युवक की खोज के लिए झांसी से रेस्क्यू टीम बुलाई। जिसके द्वारा सुबह 8 बजे से डैम में युवक खोज करने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। टीमों द्वारा वोट व कांटे के सहारे किशोर की तालश की गई। जिसपर देर शाम करीब ७ बजे किशोर का शव वहीं पर करीब ५० फिट की गहराई वाले स्थान में कांटे में फंस गया। जिसके बाद टीम द्वारा उसे निकाला गया। किशोर का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया है। इस दौरान महोबकंठ एसओ अनिल सिंह, सीईओ अवध सिंह सहित एमपी-यूपी दोनों थानों की पुलिस बल मौजूद रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो