script

नेकी की रसोई द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण का हुआ एक वर्ष पूरा

locationछतरपुरPublished: May 20, 2019 07:13:46 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

– कन्या भोज कराकर दूसरे वर्ष में किया प्रवेश

नेकी की रसोई द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण का हुआ एक वर्ष पूरा

नेकी की रसोई द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण का हुआ एक वर्ष पूरा

बजीर खान

नौगांव। नेकी सेवालय के द्वारा 18 मई 2018 को जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरण के लिए नेकी की रसोई की शुरूवात की गई थी। नौगांव के प्रसिद्ध गणेश मंदिर के समीप नेकी की रसोई नि:शुल्क भोजन वितरण सेवा गरीब और जरूरतमंदों के लिए की गई। सिर्फ गण्ेाश मंदिर के समीप ही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ परिजनों को भी रोजाना भोजन व्यवस्था अस्पताल में भी दी जाती है। नेकी की रसोई का एक वर्ष 18 मई 2019 को पूरा हुआ और सफल तरीके से एक वर्ष पूरा होने पर भोजन वितरण के लिए दूसरे वर्ष में प्रवेश से पहले श्रीगणपति जी को प्रसाद लगाया और कन्या भोजन कराकर दूसरे वर्ष में प्रवेश किया। नेकी सेवालय के अभिषेक गुडडू त्रिपाठी के द्वारा जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए पहले लंच पैकेट वितरण किए जाते थे। जिससे रात के वक्त कोई भी भूखा पेट न हो सो सके, यह उनका प्रयास रहता था। जिसका खर्च एंजिल किड्स शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति उठा रही थी। इसके बाद नेकी सेवालय में जुड़े सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया। नेकी की रसोई चालू करके भोजन वितरण किया जाए। जिसके लिए एंजिल पब्लिक स्कूल में नेकी की रसोई बनाई गई। जहां भोजन बनाने का काम किया जाता है और भोजन वितरण के लिए श्रीगणेश मंदिर चौराहे के समीप व्यवस्था की गई। जहां नेकी सेवालय के सदस्य रोजाना जरूरतमंदों को पेट भर भोजन परोसकर खिलाते हैं। वह भी नि:शुल्क यह जरूरतमंद या तो गरीब या लाचार होते हैं।
अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए भी की जाती है भोजन की व्यवस्था
नेकी सेवालय के सदस्यों के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया सिर्फ जरूरतमंद सेवालय में भी नहीं आते हैं जरूरतमंद भी वह भी है। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में प्रबंधन के द्वारा मरीजों को तो मीनू अनुसार चाय नाश्ता भोजन की व्यवस्था की जाती है। उनके साथ जो परिजन आते हैं उनकी कोई व्यवस्था नहीं होती है। इसी को देखते हुए। समिति के सदस्यों के निर्णय लिया गया कि 18 मई 2018 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी शाम साढ़े 6 बजे से 7 बजे तक नि:शुल्क भोजन वितरण किया जाता है। हालांकि मरीज उपचार के बाद सही होकर अपने घर चले जाते हैं दूसरे मरीज और उनके मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। इसलिए अस्पताल में रोजाना भोजन वितरण के लिए आवाज लगाई जाती है। शुरूवाती तौर में लोगों को लगता था कि यह सराकरी भोजन है लेकिन अस्पताल के स्टाफ के द्वारा यह अवगत करा दिया जाता है कि यह सामाजिक संस्था के द्वारा रोजाना नि:शुल्क भोजन दिया जाता है।
कन्याभोज के साथ किया दूसरे वर्ष में प्रवेश
18 मई 2019 नेकी की रसोई के द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण का एक वर्ष पूरा हुआ। अगले वर्ष में प्रवेश से पहले बीते रोज नेकी सेवालय के भोजन वितरण गणेश मंदिर वाले स्थान पर पहले कन्याभोज कराया गया फिर जरूरतमंदों को भोजन दिया गया। इस दौरान नेकी सेवालय के सदस्य राहुल रूसिया, सनातन रावत, महेश साहू, तृप्ति कठैल, लोकेन्द्र मिश्रा, रानू राजा, माधव नामदेव, सावंत, बजीर, गजेन्द्र, गोपाल, नितिन आदि मौजूद रहे।
जनसहयोग और स्कूल की मदद से चल रही रसोई
नेकी की रसोई के लिए धन की व्यवस्था एंजिल कड्सि शिक्षा एवं समाजसेवा कल्याण समिति के द्वारा की जाती है। इसके अलावा नेकी की रसोई के लिए कुछ समाजहित सोचने वाले लोग मदद करते हैं। नगर के अलावा नगर से बाहर रहने वाले वह लोग जो जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था करना चाहते हैं वह लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ य अपने पूर्वजों की स्मृति में भोजन वितरण में सहयोग करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो