scriptअच्छे घरों में शादी कराने का लालच देकर लड़कियों देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह की सरगना गिरफ्तार | Gang leader arrested for pushing girls into prostitution by luring | Patrika News

अच्छे घरों में शादी कराने का लालच देकर लड़कियों देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह की सरगना गिरफ्तार

locationछतरपुरPublished: Nov 23, 2021 06:38:45 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

गिरोह की मास्टर माइंड महिला को मातगुंवा पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तारदो महीने पहले छतरपुर में लड़की को बेचने के मामले में गिरोह के 6 सदस्य हुए थे गिरफ्तार

दो महीने पहले गिरोह के 6 सदस्य हुए थे गिरफ्तार

दो महीने पहले गिरोह के 6 सदस्य हुए थे गिरफ्तार


छतरपुर। जिले की मातगुआं थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर भोलीभाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाने, उनसे वैश्यावृत्ति कराने और लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह की मास्टर माइंड महिला को दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। दो माह पूर्व छतरपुर पुलिस ने बच्चियों की तस्करी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था उसके बाद से महिला सरगना की तलाश चल रही थी।
यह है मामला
दरअसल 30 सितंबर 2021 को एक लड़की ने मातगुआं थाने में शिकायत की थी कि उसे 80 हजार रुपए में अच्छे परिवार में शादी करवाने का झांसा देकर कोर्ट मैरिज का दिखावा करते संतोष पाल नाम के व्यक्ति को बेचा गया था। इस शिकायत पर मातगुआं पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और बच्चियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह की मुखिया सुलेखा बर्मन पत्नी अशोक बर्मन निवासी जबलपुर उस वक्त गिरफ्तार नहीं हो सकी थी। पुलिस से बचने के लिए वह जबलपुर सहित आसपास की जगहों पर अपने ठिकाने बदल रही थी लेकिन आखिरकार पुलिस की एक टीम ने सुरेखा वर्मन को बलदेव बाग जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। सुरेखा ने अपने सारे जुर्म कबूल भी कर लिए हैं। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो