scriptशौच के लिए घर से निकली महिला का अपहरण के बाद गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार | gangrape after kidnapping woman came out of house to defecate | Patrika News

शौच के लिए घर से निकली महिला का अपहरण के बाद गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

locationछतरपुरPublished: May 12, 2022 06:37:25 pm

Submitted by:

Faiz

घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News

शौच के लिए घर से निकली महिला का अपहरण के बाद गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो दिन पूर्व घर से बाहर शौच के लिए गई महिला के साथ चार से अधिक युवकों द्वारा अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि, जिन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, उनके से कुछ को वो पहचानती है।


मामले को लेकर छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने गुरुवार को बताया कि, बिजावर थाना इलाके के अतर्गत आने वाले कंचनपुर की एक युवती दो दिन पहले रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे पकड़कर अपने साथ ले गए। यहां अपहरण के साथ साथ उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- निर्वस्त्र हालत में दंपत्ति ने लगाई फांसी, मां के पेरों से लिपटकर रो रहा था डेढ़ साल का बच्चा


गंभीर हालत में पीड़िता अस्पताल में भर्ती

पीड़िता के परिजन का कहना है कि, वो शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया और निर्जन स्थान पर ले गए। जहां पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। वहीं, पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि, रात को उसे युवक घर के बाहर से उठा ले गए और कई युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वो कुछ युवकों को पहचानती भी है। महिला की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

सांभर ने बाइक सवार पर लगाई छलांग, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aptax
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो