scriptबारात से पहले प्रेमिका ने सरेआम दूल्हे को जड़ा चांटा, दुल्हन के घरवालों ने तुरंत ले लिया बड़ा फैसला | Girlfriend slams the groom, bride broke the wedding in chhatarpur | Patrika News

बारात से पहले प्रेमिका ने सरेआम दूल्हे को जड़ा चांटा, दुल्हन के घरवालों ने तुरंत ले लिया बड़ा फैसला

locationछतरपुरPublished: Dec 07, 2019 08:51:14 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

बारात लेकर निकलने की तैयारी में था दूल्हा

14_1.jpg
छतरपुर/ दो घंटे बाद दूल्हे की शादी होने वाली थी। सारी तैयारी पूरी हो गई है। दुल्हन भी सजधज कर तैयार थी। लेकिन वहां दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई और बवाल शुरू कर दिया। इस बीच घर से दूल्हे को बाहर बुलाकर उसने सरेआम थप्पड़ जड़ दी। इसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया। वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने भी इस घटना के बाद बड़ा फैसला ले लिया।

दरअसल, छतरपुर जिले के चौबे कॉलोनी में दूल्हे के घर शादी तैयारी चल रही थी। इस बीच उसकी प्रेमिका वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ दूल्हे का पिछले पांच साल से अफेयर था। शादी के नाम पर दूल्हे ने लड़की का शोषण भी किया था। लेकिन शादी वह कहीं और कर रहा था। प्रेमिका जैसे ही प्रेमी की शादी की खबर मिली वह उसके घर पहुंच गई।
phalodi <a  href=
Groom printed his wedding card in sanskrit language” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/18/wedding_5473646-m.jpg”> चांटा मारा
प्रेमिका चौबे कॉलोनी पहुंचकर लड़के को घर से बाहर बुलाई। इस बीच वह लड़के को खूब भला-बुरा कहने लगी। लड़की को हंगामा करते देख वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वह तपाक से लड़के को सरेआम चांटा जड़ दिया। जिससे वहां उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि ये हो क्या रहा है। फिर लोगों ने किसी तरह से लड़की को समझा-बुझाकर वहां से हटाया।
bride.jpg

मैरिज हॉल में दुल्हन तक पहुंची खबर
पूरे ड्रामे का जानकारी मैरिज हॉल में मौजूद दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को लगी। उसके बाद उनलोगों ने भी इस लड़के से तुरंत शादी तोड़ दी। वापस झांसी के लिए रवाना हो गए। झांसी से दुल्हन पक्ष के लोग शादी के लिए छतरपुर आए थे। यहां एक मैरिज हॉल में रुके थे। उसके बाद दोनों परिवारों में शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई।
girlfriend suicide
नहीं दर्ज करवाई शिकायत
वहीं, कोतवाली के एसआई नंदकिशोर सोलंकी ने कहा कि युवक के खिलाफ एक लड़की शिकायत करने थाने में आई थी। पर बिना शिकायत किए ही वह थाने से वापस लौट गई। इस दौरान वह अपना नाम पता भी नहीं बताई। पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। कहा जा रहा है कि दोनों में पिछले पांच साल से संबंध थे।

ट्रेंडिंग वीडियो