छतरपुर

सरकार ने चंदला को बनाया अवैध खनन का क्षेत्र: शर्मा

Government made Chandla the area of illegal mining: Sharma

छतरपुरOct 16, 2019 / 01:59 am

हामिद खान

सरकार ने चंदला को बनाया अवैध खनन का क्षेत्र: शर्मा

छतरपुर. संकल्प पदयात्रा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में चंदला विधानसभा क्षेत्र के चंदला रावपुर तिगैला, कंचनपुर, छत्ते कुवा, सिमरिया तिगेला, नाहरपुर,सिंहपुर होते हुए दावा ग्राम में गांधी संकल्प यात्रा का समापन किया गया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुन्देला ने बताया कि मंगलवार को चंदला विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में संकल्प यात्रा पहुंची, जहां पर किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं को रखा। सांसद शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत ही दु:खद समय है , क्योंकि हमारा अन्नदाता बर्बादी की कगार पर है। राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों के प्रति तनिक भी चिंतित नहीं हैं। सत्ताधारी विधायकों एवं मंत्रियों ने इस चंदला क्षेत्र को अवैध उत्खनन का क्षेत्र बना दिया है। जहां अन्य क्षेत्रों और अन्य प्रदेशों के माफिया क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के माध्यम से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं, वही क्षेत्रीय किसान एक-एक पैसे के लिए मोहताज है और वह अपने परिवार का भरण पोषण तक करने में असमर्थ होता चला जा रहा है। गांधी संकल्प यात्रा में पूर्व राज्य मंत्री ललिता यादव, विधायक राजेश प्रजापति, पूर्व विधायक विजयबहादुर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। गांधी संकल्प यात्रा में छतरपुर जनपद अध्यक्ष मोनू यादव, हरप्रसाद पटेल, अवध किशोर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, अवधेश यादव, राम बहादुर गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Home / Chhatarpur / सरकार ने चंदला को बनाया अवैध खनन का क्षेत्र: शर्मा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.