scriptतीन साल के बेटे को फांसी लगाई, फिर मां भी फंदे पर झूली | Hanged three-year-old son, then mother also hanged on the noose | Patrika News

तीन साल के बेटे को फांसी लगाई, फिर मां भी फंदे पर झूली

locationछतरपुरPublished: Sep 03, 2021 09:31:47 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

गृह कलह में लवकुशनगर थाना के चरही पुरवा गांव में हुई ह्दय विदारक घटना

 चरही पुरवा गांव में हुई ह्दय विदारक घटना

चरही पुरवा गांव में हुई ह्दय विदारक घटना



छतरपुर। लवकुशनगर इलाके के चरही पुरवा में तीन साल के बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद मां के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हद्य विदारक घटना सामने आई है। परिवारिक कलह के चलते महिला ने गुरुवार की देर रात आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के वक्त घर पर केवल मां बेटे थे, सुबह जब घर के दरवाजे नही खुले तो पास में रहने वाले परिजनों ने कमरे में देखा तो दोनो शव फंदे पर झूलते नजऱ आए।
चरही पुरवा निवासी 25 वर्षीय महिला मीरा राजपूत गुरुवार को अपने 3 साल के बेटे मूरत सिंह राजपूत के साथ खाना खाकर सो गई। लेकिन शुक्रवार की सुबह 8बजे तक घर के दरवाजे नही खुले तो पास में रहने वाले परिजनों ने आवाज दी, लेकिन फिर भी कोई आवाज़ नही आई तो घर के अंदर जाकर देखा तो महिला व उसके बेटे का शव फंदे पर झूल रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके, वही शुक्रवार की शाम परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी संजय बेदिया का कहना है कि महिला ने पहले बेटे को फांसी लगाई और फिर खुद भी फंदे पर झूल गई।
बहन के यंहा गया था पति, बड़ा बेटा दादा के पास
जब महिला ने आत्मघाती कदम उठाया उस समय महिला का पति ईश्वरी प्रसाद राजपूत उर्फ छोटू व 5 साल का बड़ा बेटा राकेश घर पर नही थे। गुरुवार की दोपहर छोटू अपनी बहन के घर विशन खेड़ा गया हुआ था। जबकि बड़ा बेटा अपने दादा वृंदावन के साथ खेत पर गया था।
एएसपी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। बहरहाल हम सभी बिन्दुओं पर जांच कर रहे हैं। उधर मृतिका के भाई राजू राजपूत ने बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसे मारा गया है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो