scriptमहिला की हत्या का आरोपी होमगार्ड का जवान गिरफ्तार | Homeguard arrested for killing woman | Patrika News

महिला की हत्या का आरोपी होमगार्ड का जवान गिरफ्तार

locationछतरपुरPublished: Jun 22, 2019 01:29:02 am

दो महिलाओं पर किया था लाठी से हमला

Homeguard arrested for killing woman

Homeguard arrested for killing woman


छतरपुर. पिपट थाना इलाके के पनागर गांव में महिला की हत्या के आरोपी होमगार्ड जवान लखन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जवान को पुलिस ने सटई थाना इलाके के जंगम में संतोषी माता मंदिर के पास से 21 जून को गिरफ्तार किया है। सटई थाना में पदस्थ होमगार्ड जवान ने 18 जून को आपसी विवाद पर अपने गांव पनागर में पड़ोस की दो महिलाओं पर लाठी से हमला कर दिया था। जिससे विमला राजपूत की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी, वहीं, मोहनी राजपूत गंभीर रुप से घायल हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी होमगार्ड जवान फरार हो गया था। जिससे क्षेत्र में दहशत फैली हुई थी। पिपट पुलिस ने अप्रराध क्रमांक 52/१९ धारा 302, 307 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी।
21 जून को पिपट थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी होमगार्ड जवान सटई थाना इलाके के जंगल में संतोषी माता मंदिर के पास छिपा हुआ है। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
होमगार्ड जवान के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में डीआइजी अनिल माहेश्वरी, एसपी तिलक सिंह और एएसपी जयराज कुबेर ने पुलिस टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने इसके लिए किशनगढ़, शाहगढ़, बिजावर, मातगुवां थाना के पुलिस कर्मियों की टीम बनाई। जिसके बाद पिपट थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय, आरक्षक ज्ञान सिंह, धीरेन्द्र, मयंक शुक्ला, नसीम खां, पुरुषोत्तम रजक, दुर्गेश कुमार, अजय मिश्रा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो