scriptकरवा चौथ से पहले पत्नी से हुआ विवाद पति ने रात में फंदे पर झूलकर दे दी जान | Husband confessed to a dispute with wife before Karva Chauth died at n | Patrika News

करवा चौथ से पहले पत्नी से हुआ विवाद पति ने रात में फंदे पर झूलकर दे दी जान

locationछतरपुरPublished: Oct 18, 2019 01:35:33 am

भाजपा नेत्री ममता यादव के पुत्र ने लगाई फांसी
 

करवा चौथ से पहले पत्नी से हुआ विवाद पति ने रात में फंदे पर झूलकर दे दी जान

करवा चौथ से पहले पत्नी से हुआ विवाद पति ने रात में फंदे पर झूलकर दे दी जान


नौगांव. नौगांव भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू ने बुधवार की देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिलहरी रोड अरविंद आश्रम के पास रहने वाली भाजपा नेत्री ममता यादव के घर के कमरे में सोनू का शव लटकता हुआ पाया गया है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। डेढ़ साल पहले ही सोनू की शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक ममता यादव के बेटा सोनू बुधवार की रात घर पहुंचा था। खाना खाकर वह कमरे में चला गया। रात में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी अपने कमरे से निकलकर सास ममता यादव के पास जाकर लेट गई। सुबह वह करवा चौथ के व्रत की तैयारी कर रही थी। पति के कमरे में जाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोडऩे पर सोनू अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो