छतरपुर

करवा चौथ से पहले पत्नी से हुआ विवाद पति ने रात में फंदे पर झूलकर दे दी जान

भाजपा नेत्री ममता यादव के पुत्र ने लगाई फांसी
 

छतरपुरOct 18, 2019 / 01:35 am

हामिद खान

करवा चौथ से पहले पत्नी से हुआ विवाद पति ने रात में फंदे पर झूलकर दे दी जान


नौगांव. नौगांव भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू ने बुधवार की देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिलहरी रोड अरविंद आश्रम के पास रहने वाली भाजपा नेत्री ममता यादव के घर के कमरे में सोनू का शव लटकता हुआ पाया गया है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। डेढ़ साल पहले ही सोनू की शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक ममता यादव के बेटा सोनू बुधवार की रात घर पहुंचा था। खाना खाकर वह कमरे में चला गया। रात में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी अपने कमरे से निकलकर सास ममता यादव के पास जाकर लेट गई। सुबह वह करवा चौथ के व्रत की तैयारी कर रही थी। पति के कमरे में जाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोडऩे पर सोनू अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.