scriptमहिलाओं के सम्मान में यह कहा कलेक्टर ने | In the honor of women, said the collector | Patrika News

महिलाओं के सम्मान में यह कहा कलेक्टर ने

locationछतरपुरPublished: Mar 09, 2019 01:46:40 am

विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली 40 महिलाओं का किया सम्मान

In the honor of women, said the collector

In the honor of women, said the collector

छतरपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बाल विकास विभाग एवं दर्शना महिला कल्याण समिति ने संयुक्त रूप से एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लिए प्रेरणा बनीं 40 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर मोहित बुंदस, महिला बाल विकास अधिकारी, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ऊदल सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रवंधक राजेन्द्र खरे, समाज सेवी संस्था दर्शना महिला कल्याण समिति के अघ्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह बुन्देला उपस्थित थे।

In the honor of </figure> women , said the collector” src=””>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर मोहित बुंदस ने कहा कि पुरुषों के जीवन में महिलाओं का बड़ा हाथ होता है। जब कोई महिला अपना पूरा सहयोग देती है, तभी पुरुष आगे बढता है। उन्होंने अपना स्वयं का उदाहरण दिया और कहा कि उनके परिवार मे 2 बहनों और माता के बीच वो अकेले थे, पिता का अकस्मात निधन हो गया था, ऐसी परिस्थिति में मां और बहनों ने ही उन्हें सहारा दिया, उनके सहयोग के कारण ही मंै यहां कलेक्टर के रूप में आप सब के बीच में हूं। दर्शना महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह बुन्देला ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला के बिना समाज का विकास संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हुई हैं, आत्मनिर्भर हुई हैं। हमारी सरकारों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किया है, फिर भी इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। संचालन महिला बाल विकास विभाग की विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी प्राची सिंह ने किया। महिला सशक्तिकरण कि दिशा में अभूतपूर्व काम कर समाज के लिए प्रेरणा बनीं वैशाली सिंह, वर्षा राजा, मनीषा सोनी, रचना अग्निहोत्री, संतोषी शिवहरे, अनुराधा जाटव सहित 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कलेक्टर बुंदस एवं अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को स्मृति चिन्ह उपहार व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। <br>आंगनबाड़ी केंद्र: राजनगर परियोजना के आंगनबाड़ी खजवा में विश्व महिला दिवस महिलाओं की उपस्थिति में मनाया गया। पर्यवेक्षक शकुंतला जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सोनी और सहायिका शगुन सेन के साथ दर्जनों महिलाओं और किशोरी बालिकाओं और बच्चों की उपस्थिति में महिला दिवस मनाया गया।</div><div class=
In the honor of women, said the collector
आयोजन में संगीता सोनी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार, समस्याओं से लडऩे और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से कैसे बचा जा सकता है, इसकी जानकारीदी गई।
ऊजरा में 25 महिलाओं का सम्मान
गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऊजरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सचिव संदीप सिंह यादव के सहयोग से सरपंच धर्मवीर अहिरवार की उपस्थिति में महिला दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र की 25 महिलाओं का सम्मान किया गया। समाजसेवी संतोष गंगेले द्वारा बेटियों का पद पूजन और सम्मान किया गया। इसके अलावा नौगांव नगर की सबसे वृद्ध महिला श्यामा देवी दुबे उम्र 102 साल एवं गायत्री देवी तिवारी उम्र 90 साल का सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो