bell-icon-header
छतरपुर

महिलाओं के सम्मान में यह कहा कलेक्टर ने

विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली 40 महिलाओं का किया सम्मान

छतरपुरMar 09, 2019 / 01:46 am

हामिद खान

In the honor of women, said the collector

छतरपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बाल विकास विभाग एवं दर्शना महिला कल्याण समिति ने संयुक्त रूप से एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लिए प्रेरणा बनीं 40 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर मोहित बुंदस, महिला बाल विकास अधिकारी, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ऊदल सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रवंधक राजेन्द्र खरे, समाज सेवी संस्था दर्शना महिला कल्याण समिति के अघ्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह बुन्देला उपस्थित थे।

In the honor of women, said the collector
आयोजन में संगीता सोनी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार, समस्याओं से लडऩे और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से कैसे बचा जा सकता है, इसकी जानकारीदी गई।
ऊजरा में 25 महिलाओं का सम्मान
गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऊजरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सचिव संदीप सिंह यादव के सहयोग से सरपंच धर्मवीर अहिरवार की उपस्थिति में महिला दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र की 25 महिलाओं का सम्मान किया गया। समाजसेवी संतोष गंगेले द्वारा बेटियों का पद पूजन और सम्मान किया गया। इसके अलावा नौगांव नगर की सबसे वृद्ध महिला श्यामा देवी दुबे उम्र 102 साल एवं गायत्री देवी तिवारी उम्र 90 साल का सम्मान किया गया।
 

Hindi News / Chhatarpur / महिलाओं के सम्मान में यह कहा कलेक्टर ने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.