scriptखजुराहो लोकसभा मतगणना अपडेट | Khajuraho Lok Sabha vote count every moment | Patrika News

खजुराहो लोकसभा मतगणना अपडेट

locationछतरपुरPublished: May 23, 2019 04:01:25 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

ऑनलाइन देखिए मतगणना का अपडेट
mp.patrika.com पर देखिए live updates
Live Updates :khajuraho lok sabha

loksabha result

loksabha result

छतरपुर। खजुराहो लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजते ही एक्सीलेंस स्कूल में अलग-अलग कक्षों में स्ट्रॉग रूम से इवीएम टेबिल पर पहुंचा दी गई।खजुराहो में भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। मतगणना स्थल पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। काफी सुरक्षा और चेकिंग के बाद ही पोलिंग एजेंटों को भीतर प्रवेश दिया गया।

8.00मतगणना स्थल पर इवीएम की मतगणना शुरू

9.00 बजे – भाजपा के वीडी शर्मा 16343 मतों से आगे

9.20 बजे- भाजपा के वीडी शर्मा 23921 मतों से आगे

9.35 बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ३७९६६ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले 63776 मत
कविता सिंह को मिले 25810 मत
9.40 बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ४९९८९ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ८६०४३ मत
कविता सिंह को मिले ३६०५४मत

१०.४० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ८२१८४ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले १४२७५६ मत
कविता सिंह को मिले ६०५७२ मत
१०.५० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ९७६६० मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले १६६६५९ मत
कविता सिंह को मिले ६८९९९मत

११.०० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ११९५२३ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले १९८४१६ मत
कविता सिंह को मिले ७८८९३मत
१२.०० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा २०५३८१ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ३३३०९९ मत
कविता सिंह को मिले १२७७१८ मत

१२.३० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा २३००३० मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ३८१०३८ मत
कविता सिंह को मिले १५१००८ मत
१.०० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा २९१४४७ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ४७६५७८ मत
कविता सिंह को मिले १८५१३१ मत

१.३० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ३२३६१३ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ५२६७४१ मत
कविता सिंह को मिले २०३१२८ मत
२.०० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ३५४२७० मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ५७५९३९ मत
कविता सिंह को मिले २२१६६९ मत

२.३० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ३९६६८८ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ६५५५१४ मत
कविता सिंह को मिले २५८८२६ मत
३.३० बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ४४७४८४ मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ७४४१५० मत
कविता सिंह को मिले २९६६६६ मत

4.00 बजे- भाजपा के वीडी शर्मा ४८९१६० मतों से आगे
वीडी शर्मा को मिले ८०६००५ मत
कविता सिंह को मिले ३१६८४५ मत
सुबह 7 बजे खुला स्ट्रांग रूम
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई, लेकिन स्ट्रांग रूम सुबह 7 बजे खोला गया। स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान सभी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहे। इनके अलावा चुनाव आयोग के प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूद में स्ट्रांग रूम की सील खोली गई। इसके बाद मतगणना स्थल पर स्थित स्ट्रांग रूम से सील्ड इवीएम को विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित मतगणना कक्षों में नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी द्वारा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर के पास टेबिलवार भेजी गई।
यातायात व्यवस्था में किया फेरबदल
लोकसभा चुनाव की मतगणना स्थल रीवा ग्वालियर हाइवे पर है। इसे देखते हुए एसपी तिलक सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया है। नई व्यवस्था के तहत पन्ना की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस वाहन राजनगर वायपास होते हुए महोबा से निकाले जा रहे हैं। वहीं नौगांव की ओर से आने वाले वाहनों को जो पन्ना की ओर जा रहे हैं, उन्हें भी बाईपास के जरिए निकाला जा रहा है। मतगणना स्थन एक्सीलेंस स्कूल के सामने के मार्ग को बंद कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो