शीत लहर से कांपा जिला, खजुराहो में पारा 1.4 डिग्री पर आया
नौगांव में भी इस सीजन की सबसे सर्द रही बीती रात

छतरपुर। जिले में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावत हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 23.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द रात रही। खजुराहो में न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री होने से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहीं नौगांव में भी न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री पर पहुंच गया है। इस सीजन की सबसे ठंडी रात होने के कारण यहां का भी आम जनजीवन प्रभावित बना हुआ है।
एक दिन पहले तक रात का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया था। जो घटकर 1.4 डिग्री पर आ गया है। इसके चलते फसलों पर ओस जमने लगी है। राजस्थान पर प्रतिचक्रवात व मध्य प्रदेश से उत्तर भारत की और वायुमंडलीय दाब प्रवणता के चलते उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रचलन के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक तापमान में और गिरावट आने की आशंका जता रहे हैं। इधर पारा लगातार गिरने से शहर का जीनजीवन प्रभावित बना रहा। लोग आम दिनों की अपेक्षा घरों में जल्दी पहुंच गए। सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग अलाव तापते नजर आए।
गौरतलब है कि शीत लहर की स्थिति आमतौर पर उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर के महीने से शुरू होती है। हालांकि, इस साल इंतजार लंबा था क्योंकि दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक उत्तर-पश्चिमी मैदानों में तापमान सामान्य से अधिक था। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति के कारण न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट का अनुभव हुआ। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान बहुत कम दर्ज किया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Chhatarpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज