Minor kidnapping accused arrested
छतरपुर. ईशानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण करने और दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ईशानगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि 2 जनवरी 2016 को थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाना में उनकी लड़की स्कूल जाने के बाद शाम को घर नहीं लौटने की शिकायत दर्ज कराई थी और संदेही के रूप ललौनी गांव के युवक को बताया था। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी। विवेचना उपरांत प्रकरण में धाराओं सहित पास्को एक्ट का इजाफा किया गया।
जिसके बाद से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बताया कि आरोपी धीरज प्रजापति (28) निवासी ललौनी छतरपुर के द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर चंडीगढ़ ले गया। जहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर मारपीट करता रहा। नाबालिक लड़की को मौका मिलते ही वह अपने गांव पहुंची। जहां परिजनों के साथ थाना में पहुंचकर पूरी बात कही। जिस पर थाना पुलिस ने बीते रोज दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।