scriptएक साथ उठी मां बेटे की अर्थी | Mother and son were born together | Patrika News
छतरपुर

एक साथ उठी मां बेटे की अर्थी

कैंसर से पीडि़त पुत्र की इलाज के दौरान हुई मौत, तो सदमें में मां ने खा लिया जहर

छतरपुरFeb 12, 2020 / 08:14 pm

Unnat Pachauri

एक साथ उठी मां बेटे की अर्थी

एक साथ उठी मां बेटे की अर्थी

नौगांव। नगर में रहने वाले एक कैंसर से पीडि़त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने पर मृतक की मां नेे सदमें आकर जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। मां बेटे की मौत होने की जानकारी मिलने नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दोपहर बाद एक साथ निकली मां बेटे की अंतिम यात्रा में सभी की आखें नम हो गई। जानकारी के अनुसार नौगांव के वार्ड क्रमांक ६ निवासी कमल किशोर नायक (55) कैंसर से पीडि़त था। जिसका इलाज दिल्ली में कराया गया। लेकिन इसी दौरान वहां पर डॉक्टरों ने मना कर दिया। जिसमें बाद परिजनों द्वारा दिल्ली से लाकर झांसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत में सुधार हुआ। जब यह बात परिजनों को पता चली तो परिजन मिलने पहुंचे। लेकिन कुछ समय बाद कमल किशोर की इलाज के दौरान बुधवार को सुबह करीब ३ बजे मौत हो गई। जिसके बाद मृतक का शव नौगांव लाया गया और नगर के बाहर ही रोक दिया गया। वहीं सुबह घटना की सूचना नौगांव में परिजनों को मिली। जिससे आहत होकर उसकी मां कुसुम नायक (70) ने अपने घर की छत में जाकर सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर करीब दोपहर ११-१२ बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं मां बेटे की मौत से नौगांव में माहौल गमगीन हो गया। दोपहर करीब ३ बजे मां बेटे की अर्थी एक साथ नौगांव के मुक्तिधाम पहुंची। जहां पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजकिशोर नायक ने अपनी मां कुसुम को मुखाग्नि दी, तो वहीं कमल किशोर के पुत्र जितेन नायक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। जब दोनों चिताओं को मुखाग्नि दी गई तो माहौल अधिक गमगीन हो गया और सभी की आखें नम हो गईं। वहीं बताया कि मृतक कमल किशोर के बडे पुत्र की एक वर्ष पहले इंदोर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं दूसरे पुत्र जितेंद्र नायक की 20 फरवरी को शादी होना थी। बताया कि यह परिवार मूलत ग्राम जखेवरा बेलाताल का निवासी है लेकिन कुछ वर्षों से नौगांव में निवास कर रहा था। मां बेटे की एक साथ अर्थी उठने से पूरे शहर में गमगीन माहौल देखने को मिला सभी की आंखों में आंसू निकल पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो