scriptPM के आने से तय हो जाएगा किसकी सरकार बनेगी : प्रभात झा | Narendra Modi chhatarpur tour | Patrika News

PM के आने से तय हो जाएगा किसकी सरकार बनेगी : प्रभात झा

locationछतरपुरPublished: Nov 13, 2018 12:46:57 pm

Submitted by:

Neeraj soni

भितरघात से किया इनकार, बोले कार्यकर्ता नाराज होते हैं, मान जाते है

 Chhatarpur

Chhatarpur

छतरपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सोमवार को छतरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 23 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी आमसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की और मीडिया से बातचीत की। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रभात झा ने कहा कि 23 नवंबर को छतरपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा से ही बुंदेलखंड की सीटों पर भाजपा की जीत तय हो जाएगी। साथही यह भी पता चल जाएगा कि मप्र में किसकी सरकार बन रही है। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में बनी नाराजगी के मुद्दे पर कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता टिकट मांगते हैं, मिलता किसी एक को है। नाराजगी स्वाभाविक है। सभी कार्यकर्ता मान जाएंगे। उन्होंने पार्टी स्तर पर भितरघात की बात से भी साफ इनकार किया। टीकमगढ़ विधायक केके श्रीवास्तव द्वारा रुपए लेकर राकेश गिरी गोस्वामी को टिकट दिलाए जाने के आरोपों पर प्रभात झा ने कहा कि केके श्रीवास्तव मेरा छोटा भाई है। नाराजगी में उसने जो भी बोला है, गुस्सा शांत होने के बाद वह खुद ही इस बात का खंडन कर देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट वितरण सर्वे के आधार पर हुआ है। काम करने वाले और जीतकर आने वाले लोगों को देखकर ही टिकट दिया गया है। जब परिणाम आएंगे तो यह बात भी साबित हो जाएगी।
हैलीकाप्टर से आए प्रभात झा को रिसीव करने नहीं पहुंचे भाजपाई :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात झा हेलीकॉप्टर से सोमवार को छतरपुर पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए उन्हें सभा स्थल स्टेडियम का निरीक्षण करना था। लेकिन यहां पहुंचने के बाद भी प्रभात झा को रिसीव करने के लिए कोई भी भाजपा नेता नहीं पहुंचा। वे १५ मिनिट तक ऐसे ही खड़े रहे। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्रप्रताप सिंह को भी कॉल किया, लेकिन वे चुनावी जनसंपर्क में थे, इसलिए उनका फोन अटैंड नहीं हुआ। इस बात से प्रभात झा नाराज हो गए। १५ मिनिट बाद जब यहां पर भाजपा के नेता पहुंचे तो झा ने जमकर नेताओं को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा ही बर्ताव हुआ तो वह छतरपुर आना छोड़ देंगे। ऐसे चुनाव नहीं लड़ा जाता है। प्रभात झा को रिसीव करने के लिए भाजपा नेता दिग्विजय त्रिपाठी पहुंचे थे।
————————————
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली पांच जिलों की बैठक
– 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छतरपुर में करेंगे सभा
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सोमवार को दोपहर तीन बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में छतरपुर सहित पांच जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला ने बताया कि 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छतरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियां के लिए छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, निवाड़ी पांचों जिले प्रत्याशियों एवं जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहेे।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है। ऐसे जन नायक के छतरपुर आगमन पर उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर झा ने सभी जिलों के उपस्थित पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया। प्रधानमंत्री की सभा के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए एवं चुनाव प्रबंधन विचार-विमर्श किया। इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफ ल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जी जान से तैयारियों में जुट जाने की अपील की। बैठक में हमीरपुर सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह बुंदेला, जिला चुनाव प्रभारी चक्रपाणि त्रिपाठी, पन्ना जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, अखिलेश अयाची, महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह, छतरपुर विधानसभा प्रत्याशी अर्चना सिंह, राजनगर विधानसभा प्रत्याशी अरविन्द पटैरिया, महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता नारायण महेश्वर काले, जयनारायण अग्रवाल, कैलाश रावत, विनोद टिकरया, संदीप मिश्रा, देवेन्द्र द्विवेदी, नीरज चंसोरिया, अभिषेक खरे सहित सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
फोटो : सीएचपी १२१११८-०७ केप्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते प्रभात झा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से की सीधी बात
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार सभी विधानसभाओं में एलइडी के माध्यम से जिले की सभी छह विधानसभाओं में बूथ स्तर के पालक संयोजकों को संबोधित किया। छतरपुर में शहनाई गार्डन मैरिज हाउस में छतरपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानभा प्रत्याशी अर्चना सिंह, जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, द्रोपदी कुशवाहा, कमलेश राय, पार्षद लाले शिवहरे, अभिषेक खरे, देवेन्द्र द्विवेदी, बृजेश जैन, सोनू गुप्ता, सुरेन्द्र तोमर, अर्चना परिहार, सीता सिंह, डालडे मातेले सहित अनेक कार्यंकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो