नौगांव-हरपालपुर बने अवैध गुटखा फैक्ट्री के गढ़, उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हो रहा सप्लाई
छतरपुरPublished: Aug 17, 2023 11:16:32 am
अवैध निर्माण, परिवहन और बिक्री को अनदेखा कर रहा प्रशासन


गुटखा बनाने की मशीन,गुटखा बनाने की मशीन,गुटखा बनाने की मशीन
छतरपुर. नौगांव और हरपालपुर अवैध गुटखा निर्माण का कारोबार बढ़ गया है। उप्र की सीमा से सटे होने का लाभ उठाते हुए शहर के घनी बस्ती में गुटखा माफियाओं द्वारा बड़ी कंपनी के नकली पान मसाले और सुपारी तथा तंबाकूयुक्त गुटखों का निर्माण धड़ल्ले से जारी है। उत्तर प्रदेश प्रशासन की सख्ती के बाद यूपी के गुटखा माफियाओं के लिए बॉर्डर से लगा होने के कारण नौगांव क्षेत्र पहली पसंद बन गया है। यूपी में बिकने वाला 90 प्रतिशत अवैध गुटखा नौगांव एवं हरपालपुर क्षेत्र में संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्रियों में बन रहा है। लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए मिक्स गुटखा पर रोक लगाई थी। जिसके बाद से लाइसेंसधारी गुटखा व्यापारियों द्वारा पान मसाला और तम्बाकू अलग-अलग बनाए जाने लगे थे। बिना लाइसेंसधारी अपनी-अपनी मिक्स गुटखा की मशीनें लगाकर तम्बाकू युक्त गुटखा बनाकर व्यापार कर रहे हैं।