script६ नए संक्रमित मिले, 3 छतरपुर शहर में मिले पॉजिटिव | Newly infected 3 found positive in Chhatarpur city | Patrika News

६ नए संक्रमित मिले, 3 छतरपुर शहर में मिले पॉजिटिव

locationछतरपुरPublished: Oct 22, 2020 09:06:46 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

58 सैंपल में 6 की रिपोर्ट आई पॉजिटिवस्वस्थ होने पर 11 मरीज हुए डिस्चार्ज

covid-19 update

covid-19 update

छतरपुर। बीएमसी से आईं 116 सैंपल रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही संक्रमित छतरपुर शहर के हैं। वहीं एंटीजन किट से 142लोगों की जांच में 4 नए संक्रमितों की पहचान हुई है, जिसमें भी एक पॉजिटिव छतरपुर शहर से हैं। गुरुवार को जिले में कुल 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से आधे छतरपुर शहर के हैं। वहीं 141 नए सैंपल लेकर जांच के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। इधर, स्वस्थ होने पर 11 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।
यहां मिले संक्रमित
बीएमसी से आई रिपोर्ट में छतरपुर शहर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में 32 वर्षीय महिला और तमराई मोहल्ला में 27 साल का युवक पॉजिटिव मिले हैं। शहर के तमराई मोहल्ले में एक महीन के अंतराल के बाद फिर से पॉजिटिव मिलने लगे हैं। पिछले दिनों में तमराई मोहल्ले में पॉजिटिव पाए गए। वहीं, शहर के ही 52 वर्षीय पुरुष में एंटीजन किट की जांच में संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा जिले में गुरुवार को एंटीजन किट से हुई 142 जांच में ईशानगर में 34 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, 2 संक्रमित लवकुनशगर में पाए गए हैं।
होमआइसोलेशन से 7 डिस्चार्ज
जिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर 22 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें कोविड केयर सेंटर लवकुशनगर से 4 और होम आइसोलेशन से 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक 1359 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अबतक 245 मरीजो को होम आइसोलेशन पर रखा गया था, जिसमें से अब 32 केस एक्टिव हैं। वहीं, अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 25 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अब 70 केस एक्टिव
गुरुवार को आए 6 पॉजिटिव समेत अब जिले में 70 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक 34960 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 32975 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 357 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं, अब तक 1458 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 1359 डिस्चार्ज हुए हैं, वहीं जिले में 30 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो