scriptकोविड-19 संक्रमण से लडऩे अनुपयोगी है थ्री लेयर मास्क | Not Usable three Layer Mask In Case of Covid 19 Indian Health | Patrika News

कोविड-19 संक्रमण से लडऩे अनुपयोगी है थ्री लेयर मास्क

locationछतरपुरPublished: Mar 31, 2020 09:41:08 pm

Submitted by:

Samved Jain

शासन ने जारी की गाइडलाइन में एन-95 और ग्लोब्ज उपयोगी, थ्री लेयर सिर्फ विजिटर्स के लिए उपयोगी

स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टर्स के लिए कोविड-१९ संक्रमण से लडऩे अनुपयोगी है थ्री लेयर मास्क

स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टर्स के लिए कोविड-१९ संक्रमण से लडऩे अनुपयोगी है थ्री लेयर मास्क

छतरपुर. कोविड 19 के संक्रमण को रोकने लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को इन दिनों थ्री लेयर मास्क लगाए हुए देखा जा सकता हैं, लेकिन असल में यह मास्क सेफ्टी के लिए हैं ही नहीं। यह हम नहीं, बल्कि मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एंड वेलफेयर द्वारा जारी गाइडलाइन हैं। जिसमें थ्री लेयर मास्क का उपयोग संक्रमण रोकने के लिए नाकाफी बताया गया हैं।
बता दें कि इस समय अधिकांश स्वास्थ्य कर्मचारी, डॉक्टर्स जिनकी ड्यूटी कोविड-१९ संक्रमण रोकने के लिए लगाई गई हैं। उनमें से अधिकांश सेफ्टी के लिए थ्री लेयर मास्क ही पहने हुए देखे जाते हैं। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ भी इसी या कपड़े के मास्क लगाए हुए देखे जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों से यह मास्क हजारों बार इस्तेमाल हो चुका हैं, लेकिन बावजूद इसके स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बतौर सेफ्टी इस मास्क को लगाने से रोका नहीं जा रहा हैं। जो बड़ी लापरवाही प्रदर्शित करता हैं। गनीमत यह है कि अब तक जिले में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला हैं।
यहां उपयोगी नहीं है थ्री लेयर मास्क
सरकारी गाइडलाइन के अनुसार थ्री लेयर मास्क मॉडरेड रिस्क वाले स्थान ओपीडी के ट्राइज एरिया, हेल्प डेस्क या रजिस्ट्रेशन काउंटर, टेम्परेचर रिकॉर्डिंग एरिया, ओपीडी के डॉक्टर चेंबर में, आइसोलेशन रूम के क्लीनिकल मेनेजमेंट, सेनेटरी स्टाफ, सीएसएसडी कोविड-१९ मरीज के कपड़े धोने आदि में उपयोग नहीं हैं। हाइ रिस्क वाले स्थान आइसीयू, सीसीयू, एसएआरआई वार्ड, सेंपल कलेक्शन और टेस्टिंग कोविड-१९, मृत शरीर पेकिंग, मर्चुरी में कार्य के दौरान भी उपयोगी नहीं हैं। यह मास्क केवल ओपीडी में पहुंचने वाले लोगों के लिए हैं। जो लो रिस्क हो।
ए-९५ मास्क, ग्लोब्ज अति उपयोगी
थ्री लेयर मास्क का उपयोग संक्रमण को रोकने मौजूदा समय जहां-जहां हो रहा हैं और वहां उपयोगी नहीं हैं। उन जगहों पर एन-95 मास्क अैर ग्लोब्ज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों के बिन मॉडरेट और हाइ रिस्क के कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इसके अलावा हाइ रिस्क में गाउन/कवर ऑल, गोगल्स, हैड कवर और शू कवर का भी इस्तेमाल करना जरूरी हैं।
…तो हो रही बड़ी लापरवाही
स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले काफी दिनों से एन-९५ मास्क की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में संदिग्ध प्रकरणों के दौरान भी स्वास्थ्य अमला सामान्य थ्री लेयर मास्क पहने ही नजर आया। इसके अलावा जो टीम कॉल ड्यूटी में लगी हुई हैं, उनके कर्मचारियों के पास भी एन-९५ नजर नहीं आता हैं। ऐसे में बड़ी लापरवाही स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारियों के साथ नजर आ रही हैं। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता हैं।
वर्जन
कर्मचारियों के लिए कुछ एन-९५ मास्क आज ही उन्हें मिले हैं। जिनका वितरण किया जाना हैं। कल से सभी कर्मचारियों तक पहुंचाए जाएंगे। हां, अब तक समस्या थी।
डॉ. विजय पाथौरिया, सीएमएचओ छतरपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो