छतरपुर

खुद के टारगेट पूरा नहीं कर पाए हाई व हायर सेकंडरी के प्राचार्य, 91 प्राचार्यो को नोटिस

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित एक दर्जन प्रचार्यो का सात दिन का वेतन काटामुख्यालय पर न रहने वाले प्राचार्य व शिक्षकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

छतरपुरMar 01, 2021 / 07:16 pm

Dharmendra Singh

रिमेडियल क्लास लगाने के निर्देश

छतरपुर। जिले के हाईस्कूल व हायरसेकंडरी स्कूल के 91 प्राचार्यो को नोटिस जारी किए गए हैं। इन प्राचार्यो ने छमाही परीक्षा के लिए खुद तय किए टारगेट को पूरा नहीं किया है। वहीं, समीक्षा बैठक से गायब रहने वाले एक दर्जन प्राचार्यो का सात दिन का वेतन काटा गया है। इसके साथ ही मुख्यालय पर न रहकर अप-डाउन करने वाले शिक्षकों को थोक में नोटिस जारी किए गए हैं। कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने से विशेष अभियान चलाकर उनका कोर्स कराने और रिज्लट बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्राचार्यो को निर्देश दिए थे। लेकिन जिन स्कूलों में निर्देशों को दरकिनार कर लापरवाही की गई और छमाही परीक्षा का रिजल्ट बिगड़ा है, वहां के प्राचार्य व स्टाफ पर कार्रवाई शुरु हो गई है।
इनके ज्यादा खराब रहे रिजल्ट
जिले के 91 हाईस्कूल व हायरसेकंडरी स्कूल के प्राचार्यो को छमाही परीक्षा का खराब रिजल्ट आने के कारण नोटिस जारी किया गया है। 91 में कुछ स्कूलों का रिजल्ट ज्यादा खराब रहा है। ठकुर्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 20 छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं। वगीं, मॉडल गौरिहार में 86 में से 55 छात्र फेल हो गए हैं। शासकीय हाईस्कूल के नांद में 51 में से 29 छात्र ही पास हो पाए हैं।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या चंदला में 203 में से 130 छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। पठा के प्राचार्य आसएस वर्मा को महोबा में निवासरत होना पाया गया। हाइस्कूल पुरा में 42 मे ंसे 28 छात्र फेल हो गए। हाइस्कूल पनवारी में 61 छात्र फेल हो गए हैं। मॉडल बड़ामलहरा में 18 छात्र फेल हो गए। बछरावनी 29 में से 12 छात्र ही पाए हो पाए। हाईस्कूल बरेठी का परीक्षा परीणाम 50 फीसदी ही आया है। हाई स्कूल मामौन में 27 में से 11 ही पास हुए हैं। हाई स्कूल पड़रिया में 41 छात्र फेल हुए हैं। हाईस्कूल गहरवार में 56 मे ंसे 24 बच्चे ही पास हो पाए। महाराजपुर में 108 में से 49 छात्र ही पाए हो पाए है, वहीं ई-2 ग्रेड में 37 बच्चे हैं। हाईस्कूल करारागंज में 59 मे ंसे 23 छात्र ही पास हुए हैं।
इन प्राचार्यो की सात दिन की कटी वेतन
प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-मॉडल बड़ामलहरा, बंधा चंदौली, उत्कृष्ट बक्स्वाहा, मॉड़ल बिजवार, सटई, गुलगंज, उत्कृष्ट बारीगढ़, कन्या उच्चतर माध्यकि गौरिहरा, सरवई, कन्या लवकुशनगर, टहनगा, उत्कृष्ट राजनगर, चंद्रनगर, शाहगढ़, मुड़ेरी, सिंहपुर, वार्डन छात्रावास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरिहार के समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उनकी सात दिन की वेतन काटी गई है।
रिमेडियल क्लास लगाने के निर्देश
जिन विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम ग्रेड डी, ई-1 औ ई-2 आया है। उनके प्राचार्यो को रेमेडियल क्लास लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रेमेडियल क्लासें स्कूल शुरु होने या उसके बाद लगाई जाएंगी। रविवार या अन्य अवकाश के दिन विशेष रुप से रेमेडियल क्लासें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन शिक्षकों द्वारा छात्रों की पढ़ाई में लापरवाही की जा रही है, उन शिक्षकों की वेतन वद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।
दूसरे स्कूलों से विषय शिक्षक की करें व्यवस्था
समीक्षा के दौरान कुछ स्कूलों में विषय शिक्षकों की कमी पाई गई, वहां अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाए। लेकिन जहां अतिथि शिक्षक उपलब्ध नहीं है, वहां संकुल के दूसरे स्कूलों से शिक्षक की पूर्ति की जाए। लेकिन तब भी कोई समस्या हो तो बीइओ से व्यवस्था कराने की मांग की जाए। जरूरत पड़े तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मांग कर शिक्षक की व्यवस्था कराएं। सभी प्राचार्यो को ये भी निर्देश दिए गए है, कि प्राचार्य व स्टाफ स्कूल वाले ग्राम में ही रहकर पढ़ाई कराए।
कार्रवाई की जा रही
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एक दर्जन प्राचार्यो का सात दिन का वेतन काटा गया है। खराब रिजल्ट और निर्देशों का पालन न करने पर 91 प्राचार्यो को नोटिस जारी किया गया है। जबाव आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसके शर्मा, डीइओ

Home / Chhatarpur / खुद के टारगेट पूरा नहीं कर पाए हाई व हायर सेकंडरी के प्राचार्य, 91 प्राचार्यो को नोटिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.