यह है 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो
अत्याधुनिक तकनीक वाले इस 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन उस तकनीक पर आधारित है जो एक इमारत या संरचना को सतह के रूप में बदल देती है। जबकि यह पूरी तरह से सिर्फ प्रकाश होता है। निर्धारित संरचना पर शो की थीम के साथ चमकदार छवियों के बीच संबंधित इमारत, व्यक्ति या स्थलों को प्रकाश द्वारा आकर्षक तरीके से दर्शाया जाता है और ऑडियो द्वारा उसका पूरा विवरण सुनाई देता है।

वर्ष 2000 में शुरु हुआ मंदिरों के इतिहास से रुबरु कराने वाला शो
खजुराहो के पश्चिम मंदिर समूह परिसर में वर्ष 2000 में लाइट एंड साउंड-शो शुरू किया गया था। यह तब से अब तक चला आ रहा है। मंदिरों की पृष्ठभूमि में होने वाले इस शो में जब मंदिरों में आकर्षक रंग बिरंगी लाइट डाली जाती है तो मंदिरों की आभा दोगुनी हो जाती है। रंगारंग लाइटों से नहाएं मंदिरों के नेपथ्य में अमिताभ बच्चन मंदिरों का इतिहास अपनी आवाज में बताते हैं तो मंदिर और भी आकर्षक नजर आते हैं।

अंग्रेजी व हिन्दी में होते हैं शो
एमपी टूरिज्म के सुरेश अनुरानी बताते हैं कि खजुराहो के मंदिरों पर आधारित फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज वाले लाइट एंड साउंड प्रोग्राम को देखने रोजाना 100 से 200 दर्शक आते है। 22 साल से चल रहा शो हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में होता है। पहला शो अंग्रेजी भाषा का होता है, जो शाम 6.30 से 7.25 बजे तक आयोजित किया जाता है। वहीं, दूसरा शो हिंदी भाषा में शाम 7.40 से शुरु होकर रात 8.35 तक चलता है। कार्यक्रम के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए वयस्क का टिकिट 250 रुपए एवं बच्चों का टिकिट 120 रुपए रखा गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए वयस्क पर्यटक को 700 रुपए एवं बच्चों के लिए 300 रुपए का प्रवेश टिकिट रखा गया है।