scriptअब रातें भी होने लगीं गर्म, तापमान फिर पहुंचा 45 के पार | Now the night is also hot, the temperature reaches beyond 45 | Patrika News

अब रातें भी होने लगीं गर्म, तापमान फिर पहुंचा 45 के पार

locationछतरपुरPublished: May 24, 2019 01:19:01 am

नौतपा कल से, तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार

Now the night is also hot, the temperature reaches beyond 45

Now the night is also hot, the temperature reaches beyond 45


छतरपुर . एक बार फिर तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि इस मौसम का यह सबसे गर्म दिन इसलिए नहीं है क्योंकि तापमान पहले ही 46 डिग्री का आंकड़ा छू चुका है। अब तापमान बढऩे से रातें भी गर्म होने लगी हैं। ठंड पहुंचाने वाले साधन लोगों से मुंह फेरने लगे हैं। कल से नौतपा शुरु होने वाले हैं और नौतपा में तापमान के 47 से 48 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है
खजुराहो स्थित मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि 22 मई को न्यूनतम तामपान 26.4 डिग्री और अधिकतम 45.4 डिग्री था जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 45.2 डिग्री रहा। कुलमिलाकर तापमान लगातार बढ़ रहा है। पश्चिम की ओर से गर्म हवाओं के चलने के कारण तामपान में बढ़ोत्तरी हो रही है। जानकारों का कहना है कि नौतपा में तापमान और बढ़ेगा। ऐसा माना जाता है कि जितनी धरती तपेगी, पानी भी उतना ही बरसेगा। गुरुवार 23 मई को जहां एक ओर चुनाव परिणामों के आने पर भाजपा की सुनामी ने माहौल को गर्म किया था वहीं तीखी धूप ने इस गर्मी को और बढ़ा दिया। तीखी धूप में लोग सुबह से परिणामों को जानने के लिए इधर-उधर घूमते नजर आए। तापमान भले ही 45 डिग्री रहा हो लेकिन तापमान की परवाह किए बिना लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक नजर आए। उधर इतने तापमान में ठंड पहुंचाने वाले साधनों ने भी जवाब दे दिया। कूलर और एसी की हवा भी शीतलता प्रदान करने में नाकाम रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो