देवी दर्शन से लोगों ने की दिन की शुरुआत, जय कारे के साथ धर्ममय हुआ शहर
छतरपुरPublished: Sep 26, 2022 06:04:15 pm
हाथी पर सवार होकर आई माता, सुबह से मंदिरों में शुरु हुआ नवरात्र पूजन, पंडालों में विराजी मां की मूर्तियां


300 से ज्यादा पंडाल, 100 घरों में मूर्तियां विराजमान
छतरपुर। शारदीय नवरात्र की सोमवार को शुरुआत हो गई। शक्ति की उपासना का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया। देवी मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना को दौर शुरु हो गया, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में माथा टेककर माता से सुख, समृद्धि की मनोकामना मांगीं। इसके साथ दुर्गा प्रतिमाओं को पंडालों और घरों में विराजमान किया गया। दुर्गा प्रतिमा निर्माण स्थल से पंडालों तक देवी भक्ति के गीतों की धुन पर गुलाल उडा़ते युवाओं की टोली मां की उपासना के रंग में रंगे नजर आए। मंदिर हो या सड़क मां के जयकारे चारों ओर गूंज उठे।