scriptरोज बढ़ रहे दाम, पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर के पार, डीजल 105 रुपए लीटर हुआ | petrol crosses Rs 115 per liter, diesel is Rs 105 per liter | Patrika News

रोज बढ़ रहे दाम, पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर के पार, डीजल 105 रुपए लीटर हुआ

locationछतरपुरPublished: Oct 18, 2021 06:35:50 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

पेट्रोल के दाम में 89 और डीजल में 86 पैसे की हुई बढ़ोत्तरीरसोई गैस के 14 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम 923 रुपए पहुंचे

18 दिन में 3.17 फीसदी बढ़े पेट्रोल के दाम

18 दिन में 3.17 फीसदी बढ़े पेट्रोल के दाम

छतरपुर। पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि लगातार जारी है। पेट्रोल व डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं, वही रसोई गैस भी महंगी हो गई है। पेट्रोल व डीजल के दाम में फिर से इजाफा हुआ है। पेट्रोल में 89 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी के साथ दाम 115 रुपए 90 पैसे हो गया है। वहीं डीजल में 86 पैसे की बढोत्तरी के दाम अब प्रति लीटर दाम 105 रुपए हो गए हैं। पेट्रोल के दाम पिछले दस दिन में 7 बार बढ़े जबकि डीजल के दाम में भी दस दिन में सात बार बढोत्तरी हुई है।
18 दिन में 3.17 फीसदी बढ़े पेट्रोल के दाम
1 अक्टूबर को शहर में पेट्रोल के दाम 112.23 रुपए प्रति लीटर थे। जो 3.17 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 115.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल के दाम 8 अक्टूबर को 73 पैसे, 11 अक्टूबर को 1.42 रुपए, 12 अक्टूबर को 7 पैसे, 13 अक्टूबर को 14 पैसे, 14 अक्टूबर को 16 पैसे, 15 अक्टूबर को 16 पैसै और 18 अक्टूबर को 89 पैसे बढ़े हैं।
डीजल के दाम में 4 फीसदी का इजाफा
अक्टूबर माह में डीजल के दाम में 4.10 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। 1 अक्टूबर को डीजल के दाम इस माह में सबसे कम 100.79 रुपए प्रति लीटर थे, जो सोमवार को 105 रुपए 10 पैसे हो गए। पेट्रोल की तरह डीजल के दाम भी दस महीने में 7 बार बढ़े हैं। 8 अक्टूबर को 75 पैसे की बढोत्तरी हुई, 11 अक्टूबर को 1.40 रुपए, 12 अक्टूबर को 6 पैसे, 13 अक्टूबर को 13 पैसे, 14 अक्टूबर को 18 पैसे, 15 अक्टूबर को 14 पैसे और 17 अक्टूबर को 86 पैसे और 18 अक्टूबर को 10 पैसे की बढोत्तरी प्रति लीटर पर हुई है।
9 महीने में रसोई गैस 190 रुपए हुई महंगी
महंगाई रसोई गैस के दाम में भी पीछा नहीं छोड़ रही है। पिछले 9 महीने में 14 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 190 रुपए 5 पैसे बढ़े हैं। जनवरी 2021 में रसोई गैस के दाम 718 रुपए थे, जिसमें फरवरी में 75 रुपए की बढोत्तरी हुई। मार्च में 50 रुपए बढ़े। इसके बाद जुलाई, अगस्त और सिंतबर 2021 में हर महीने 25 रुपए की बढोत्तरी हुई। अक्टूबर में 15 रुपए की बढोत्तरी के साथ छतरपुर में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम अब 923 रुपए 50 पैसे हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो