scriptपत्नी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Police arrested the accused who tried to murder his wife | Patrika News

पत्नी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationछतरपुरPublished: May 04, 2022 07:24:27 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

पत्नी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र के घुवारा में मरणासन्न अवस्था में मिली महिला की मामले में पुलिस ने उसके पति को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया। गौरतलब है कि 1 मई 2022 को दोपहर करीब 4.30 बजे मरणासन्न अवस्था में घायल अवस्था में एक महिला घुवारा के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को डायल-100 से जिला अस्पताल टीकमगढ़ ल जाया गया। जहां महिला का इलाज घुवारा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपास्थिति कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला की नाक व गले में घाव होने के चेहरा लहूलुहान था, जिस कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिसपर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना भगवां में अपराध हत्या का प्रयास की धारा का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। महिला की शिनाख्ती व अज्ञात आरोपी की पता तलाश के लिए प्रयास किए गए। जिसके बाद उसकी पहचान अनीता आदिवासी पति धनीराम निवासी ग्राम चमरिया थाना बकस्वाहा के रूप में हुई। जो बक्सवाहा पुलिस की मदद से महिला के पति धनीराम आदिवासी निवासी ग्राम चमरिया को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, तो आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को घुवारा में मारपीट कर अपने घर भाग जाना बताया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बड़ामलहरा पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
भगवां थाना क्षेत्र के घुवारा में पत्नी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो