210 में 88 केन्द्र संवेदनशील
चारों नगरीय निकाय में मतदान के लिए बनाए गए 210 मतदान केन्द्रों में से 88 मतदान केन्द्र संवेदनशील है। छतरपुर नगर पालिका अंतर्गत 74 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। वहीं राजनगर में 4, खजुराहो में 7 और हरपालपुर में 3 संवेदनशील केन्द्र हैं। वहीं प्रशासन द्वारा छतरपुर में 2 और हरपालपुर, राजनगर, खजुराहो में 1-1 आदर्श केन्द्र बनाए जाएंगे। परियोजना अधिकारी डूडा ओमपाल भदोरिया ने बताया कि छतरपुर जिले के प्रथम चरण में चार जगह चुनाव है वहीं दूसरे चरण में 13 जुलाई को 9 नगर परिषद एवं 2 नगर पालिका में चुनाव होंगे। पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई को एवं दूसरे चरण की मतगणना 18 जुलाई को होगी।

सुरक्षा के किए गए इंतजाम
प्रथम चरण के नगरीय निकाय चुनाव में जिले भर से कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है जिसमें लगभग एक हजार शासकीय कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसी तरह लगभग इतने ही पुलिस बल सहित एसपी, एएसपी, 6 डीएसपी, 15 टीआई और 60 सब इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन सभी नगर पालिका, नगर परिषदों की सामग्री का वितरण उसी मुख्यालय से होगा। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाया, पानी और दिव्यांगों को ले जाने के लिए गाडिय़ां भी लगाईं गई हैं एवं व्हील चेयर जैसे तमाम इंतजाम मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी शामिल होकर अपना वोट दें।
फैक्ट फाइल
ये है मतदाताओं की स्थिति
छतरपुर
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
59662 55068 114737 149
हरपालपुर
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
7014 6181 13195 18
राजनगर
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
6780 6220 13003 18
खजुराहो
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
9455 8334 17789 25
ये है मतदाताओं की स्थिति
छतरपुर
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
59662 55068 114737 149
हरपालपुर
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
7014 6181 13195 18
राजनगर
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
6780 6220 13003 18
खजुराहो
पुरूष महिला कुल मतदान केंद्र
9455 8334 17789 25