scriptरसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने पर जताया विरोध | Protest expressed on increasing the price of LPG | Patrika News
छतरपुर

रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने पर जताया विरोध

महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

छतरपुरFeb 15, 2020 / 01:07 am

हामिद खान

Protest expressed on increasing the price of LPG

Protest expressed on increasing the price of LPG

छतरपुर. रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष स्मिता खरे के नेतृत्व में महिला कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर लेकर दोपहर 3 बजे छत्रसाल चौक पर प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने का विरोध जताते हुए केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार एक तरफ उज्वला गैस देकर महिलाओं की चिंता जता रहे हैं, वहीं रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर महिलाओं की समस्या बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शन करने के बाद महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर स्मिता खरे, जिला अध्यक्ष ग्रामीण शिवानी चौरसिया, रमा चौहान, लक्ष्मी चौबे, दीप्ती पांडेय, सुषमा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अभिलाषा मिश्रा, गीता सिंह, सरस्वती सोनी ,मंजू शर्मा, आदित्य सिंह, संजय चौरसिया, विशाल शर्मा, दिलीप क्षत्रिय, अभिलेख खर,े राजू शर्मा, राकेश अहिरवार, बन्ते खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो