scriptसंक्रमण के चलते स्कूल बंद होने से रेडियो-टीवी से हो रही ऑनलाइन पढ़ाई | Radio-TV online studies due to school closure due to infection | Patrika News

संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने से रेडियो-टीवी से हो रही ऑनलाइन पढ़ाई

locationछतरपुरPublished: Apr 13, 2021 10:51:58 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

कक्षा 1 से 8 तक रेडियो, 6 से 8 तक के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे शिक्षण कार्यक्रमवाट्सऐप ग्रुप में भेजे गए वीडियो से तैयार होंगे प्रश्नपत्र और होगा मूल्यांकन

हमारा घर हमारा विद्यालय

हमारा घर हमारा विद्यालय

छतरपुर। स्कूल बंद होने से दूरदर्शन और रेडियो के जरिए ब’चों को पढ़ाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। दूरदर्शन पर कक्षा 6वीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों के शिक्षण का कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। रेडियो पर पहली कक्षा से 8वीं तक के ब’चों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय पढ़ाए जा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल, योग, कला, संगीत और यातायात के नियम जैसे विषयों पर भी शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। दूरदर्शन पर शैक्षिक कार्यक्रम दोपहर 12.&0 बजे से 1.&0 तक प्रसारित किए जा रहे हैं। वहीं, रेडियो पर कक्षाएं सुबह 10 से 11बजे तक और शाम 05से 5.&0 बजे तक लग रही हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त के अनुसार, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा पहली, दूसरी के पाठ्यपुस्तक आधारित वीडियो और कक्षा तीसरी से आठवीं के लिए दक्षता उन्नायन गतिविधि आधारित वीडियो प्रतिदिन वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन वीडियो के आधार पर ही प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। इन्हीं के आधार पर ब’चों का वॉट्सऐप के जरिए ही मूल्यांकन किया जाएगा।
वर्तमान परिस्थितियों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नवीन शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। सत्र 2020-21 में कोविड-19 के कारण कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका है। इस कारण संपूर्ण सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को रेडियो स्कूल, डिजीलैप और दूरदर्शन के माध्यम से आयोजित करके शिक्षण प्रक्रिया जारी रखी गई है। संपूर्ण सत्र को ‘हमारा घर-हमारा विद्यालय की अवधारणा पर पालकों और शिक्षकों के सहयोग से शिक्षण प्रक्रिया सुचारू रखने के प्रयास किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो