scriptRajnagar madhya pradesh constituency election 2023 candidates list election voting election result date winner runner up details | MP Election 2023 : राजनगर में इस बार बंपर 72.3 फीसदी मतदान, किसे मिलेगा जीत का आशीर्वाद ? | Patrika News

MP Election 2023 : राजनगर में इस बार बंपर 72.3 फीसदी मतदान, किसे मिलेगा जीत का आशीर्वाद ?

locationछतरपुरPublished: Nov 18, 2023 06:55:48 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

MP Election 2023 : 2008 में अस्तित्व में आई थी राजनगर विधानसभा सीट, तीन बार हुए चुनावों में कांग्रेस ने हासिल की जीत....

rajnagar.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 50 राजनगर सीट छतरपुर जिले की एक अहम सीट है। राजनगर सीट पर इस बार 72.3 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 6 फीसदी अधिक है। राजनगर कांग्रेस का गढ़ है और यहां अभी तक हुए चुनावों में से एक में भी भाजपा जीत हासिल नहीं कर पाई है। कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा राजनगर सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं और इस बार जीत का चौका लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वोटिंग से एक रात पहले कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा के ड्राइवर की गाड़ी से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला इस बार वोटिंग के दिन काफी सुर्खियों में रहा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.