scriptVIDEO: जानवरों को बचाने के चक्कर में मौत आ गई पास | road accident, three people died | Patrika News

VIDEO: जानवरों को बचाने के चक्कर में मौत आ गई पास

locationछतरपुरPublished: Aug 18, 2020 12:14:06 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानवरों को बचाने के चक्कर में मौत आ गई पास

photo6185707484652612194_1.jpg

road accident

छतरपुर। चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक गढ़ीमलहरा थाना के पास हाइवे पर ये सडक़ हादसा हुआ। सभी लोग चित्रकूट से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। हाइवे पर ही जानवरों को बचाने के चक्कर में ट्रक और कार आमने-सामने भिड़ गए। जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 2 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हुई है। जिसमें घायल पुत्र और पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजन संजय राजपूत ने बताया चित्रकूट से घर आ रहे जंग बहादुर सिंह उम्र 40 वर्ष (मृतक) और उनकी पत्नी विशाखा राजपूत उम्र 35 वर्ष (मृतक) निवासी सिंहपुर थाना महाराजपुर वर्तमान में लुगासी रोड पर गढ़ीमलहरा में किराए के मकान में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके मकान मालिक का लड़का भी दर्शन करने गया था। लड़के की भी हादसे में मौत हो गई है। साथ में और जंग बहादुर सिंह का पुत्र दीपक सिंह राजपूत उम्र 15 साल पुत्री उम्र 12 साल ये जिला अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों ने बताया कि यह हादसा सुबह 5:00 बजे हुआ है। कार पहले जानवरों से टकराई इसके बाद ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो