छतरपुर

रेत डंप के कर्मचारियों को पीटा, वाहन तोड़े, पुलिस ने समझौता करा दिया

रेत के वाहन निकालने को लेकर कांग्रेस नेता के कर्मचारियों से हुआ था विवाद, रात में हमला, दिन में पटे
 

छतरपुरOct 20, 2019 / 01:41 am

हामिद खान

रेत डंप के कर्मचारियों को पीटा, वाहन तोड़े, पुलिस ने समझौता करा दिया

छतरपुर. रेत के वाहन निकालने को लेकर हुए विवाद में देर रात गौरिहार क्षेत्र में सशस्त्र लोगों ने रेत डंप पर हमला बोल दिया। वहां रह रहे कर्मचारियों को पीटा और वाहनों में तोड़-फोड़ की। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों को सामने बैठाकर एक दूसरे के धंधे के नुकसान का हवाला देकर समझौता करा दिया।
दरअसल गौरिहार क्षेत्र रेत तस्करी के लिए कुख्यात है। यहां से केन नदी से अवैध तरीके से रेत निकालकर उत्तरप्रदेश भेजी जाती है। पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से चलने वाले इस काले कारोबार को लेकर अक्सर विवाद होते हैं। बताया गया है कि इस क्षेत्र के परेई में बांकेबिहारी गु्रप द्वारा बनाए गए रेत डंप के समीप ही एक कांग्रेस नेता का ठीहा भी है। बांकेबिहारी गु्रप के कर्मचारियों ने रेत निकालने के लिए रास्ते में खोदाई कर दी थी। जिससे कांग्रेस नेता के वाहन नहीं निकल पा रहे थे। इस विवाद पर वाहनों में सवार दो दर्जन सशस्त्र लोग बांकेबिहारी डंप पर देर रात पहुंच गए। इनमें उत्तरप्रदेश के लोग भी शामिल थे। डंप पर हमला कर कंपनी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां खड़े वाहन में तोड़-फोड़ की गई।
——————-

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.