scriptShortage of dial hundred vehicles, only 25 vehicles in 33 police stati | डायल हंड्रेड वाहनों की कमी, ३३ थानों में मात्र २५ वाहन | Patrika News

डायल हंड्रेड वाहनों की कमी, ३३ थानों में मात्र २५ वाहन

locationछतरपुरPublished: Jan 08, 2023 06:13:00 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

उनमें भी आए दिन आ रही खराबी, पीडि़तों को समय से नहीं मिल रहा डायल हंड्रेड का लाभ

डायल हंड्रेड वाहनों की कमी, ३३ थानों में मात्र २५ वाहन
डायल हंड्रेड वाहनों की कमी, ३३ थानों में मात्र २५ वाहन
छतरपुर. जिले में ३२ थाना होने के बाद भी मात्र २५ एफआरबी वाहनों को लगाया गया है। जिससे कई स्थानों में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। घटना होने के बाद डायल-१०० के व्यस्त होने और घंटों बाद आने की जानकारी दी जा रही है। जिससे पीडि़तों को बिना डायल-१०० के आए ही थाना पहुुंचना पड़ रहा है।
छतरपुर जिले में कुल ३५ थाना हैं, जिसमें से महिला, अजाक और यातायात थाना को छोड़कर ३२ बचते हैं। इन थानों में दिन रात फरियादियों को आना जाना लगा रहता है और इन थाना क्षेत्रों में विवाद की स्थित या इमरजेंसी आने पर लोग सबसे पहले डायल-१०० को याद करते हैं। लेकिन जिले के कई थाना क्षेत्र में डायल-१०० एफआरबी नहीं होने पर वहां के लोगों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के दूरस्थ इलाकों के दो थानों के बीच में एक वाहन होने से इन क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं कई थाना क्षेत्र में एक वाहन होने और अधिक एवेंट आने पर एफआरबी व्यस्त रहती है और लोगों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
बमीठा थाना क्षेत्र के गंज गांव निवासी किशोरी विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया। जिसपर परिजनों ने डायल-१०० को कॉल किया गया। लेकिन डायल-१०० के व्यस्त होने से समय पर नहीं पहुंची। जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष निजी वाहनों से थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह ईशानगर थाना क्षेत्र के आमखेरा गांव में खेत से अपने घर जा रही पे्रमवति यादव (२९) पति राजाराम यादव को एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे लोगों को बाइक सवार को पकड़ लिया और डायल-१०० को कॉल किया गया। इस दौरान टीम के व्यस्त होने की जानकारी दी गई और करीब ४५ मिनट तक इंतजार करने के बाद भी टीम नहीं पहुंची। जिसके बाद बाइक सवार लोगों को चकमा देकर मौके से भाग गया। इसी तरह आए दिन मामले में सामने आ रहे हैं जहां पर सूचना देने के बाद समय पर पुलिस की मदद नहीं मिल पा रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.