scriptचुनाव बाद जिले में शुरु होंगे उप-लोक सेवा केन्द्र, आम लोगों को मिलेगी राहत | Sub-public service centers will start after election | Patrika News

चुनाव बाद जिले में शुरु होंगे उप-लोक सेवा केन्द्र, आम लोगों को मिलेगी राहत

locationछतरपुरPublished: Jun 27, 2022 09:06:09 am

Submitted by:

Dharmendra Singh

5 हजार से ज्यादा आबादी वाले 19 गांव जुड़ेंगे, एक दिन में मिलेगी 36 सेवाएं

एक दिन में मिलेगी 36 सेवाएं

एक दिन में मिलेगी 36 सेवाएं

छतरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बाद जिले के 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में उप लोकसेवा केन्द्र खोले जाएंगे। जिले में 1९ गांवों में केन्द्र खोलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आचार संहिता हटने के बाद केन्द्र शुरु किए जाएंग। केन्द्र शुरु होने से ग्रामीणों को गांव में ही 36 सेवाएं ऐसी है जिनकी सुविधा आवेदन के एक दिन में ही मिलेंगी। इससे लोगों को आवेदन के लिए अब दूर नहीं जाना होगा और न ही आने जाने पर होने वाला खर्च होगा।
प्रस्ताव तैयार
5 हजार से अधिक आबादी वाले जिन ग्राम पंचायतों के लिए उप लोकसेवा केन्द्र खोले जाना है, उनका चिहांकन कर लिया गया है। नौगांव विकासखंड के अलीपुरा, कुर्राहा, लुगासी, मऊसहानियां, टटम, करारागंज, छतरपुर विकासखंड के ईशानगर, लवकुशनगर विकासखंड के बछौन, ज्योराहा, राजनगर विकासखंड के खजवा, बमीठा, बिजावर विकासखंड के रगौली, गुलगंज, अनगौर, बारीगढ़ विकासखंड के सरवई, खड्डी, पहरा और बड़ामलहरा विकासखंड के भगवां का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
आउटसोर्स से संचालित होंगे केन्द्र
लोकसेवा केन्द्र प्रबंधक ने बताया कि 1९ केन्द्रों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसके लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है। उपकेन्द्रों में आउटसोर्सिंग से कर्मचारी नियुक्ति किए जाएंगे। इन उप लोकसेवा केन्द्रों में आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी। अभी तक इन गांवों के लोगों को आवेदन करने के लिए नौगांव, छतरपुर, लवकुशनगर, राजनगर, बिजावर, बारीगढ़ और बड़ामलहरा तहसील के लोकसेवा केन्द्रों में आवेदन देने जाना पड़ता था। अब गांव में ही लोकसेवा केन्द्र खुलेंगे तो आवेदन के लिए खर्च होने वाला समय व पैसे की बचत होगी।
एक दिन में मिल जाएंगी ये सेवाएं
लोकसेवा केन्द्र से एक दिन में समाधान के तहत 36 सेवाएं मिलेंगी। इससे ग्रामीणों को एक दिन के अंदर निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ट्केड लाइसेंस, बी-1 खसरा की नकल, चालू नक्शे की प्रतिलिपि, खतौनी, राजस्व आदेशों की प्रमाणित प्रति, इंदिरा गांधी पेंशन, मुख्यमंत्री कल्याण पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लर्निंग लाइसेंस वाहन फिटनेश की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अविवादित नामांतरण, शिक्षा , स्वास्थ की सेवाएं भी निर्धारित समय में मिल सकेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो