महिला के साथ घर में घुसकर की छेड़छाड़
पुलिस ने छेड़छाड़ सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नौगंाव। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैगुंवा में एक महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना उस वक्त की है जब महिला घर पर सो रही थी। जानकारी के अनुसार ग्राम नैगुंवा में एक महिला रात के वक्त अपने घर में सो रही थी। उसके बच्चे भी उसके साथ सो रहे थे। तभी गांव का रहने वाला रामपाल कुशवाहा किसी तरीके से घर के अंदर घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की नींद खुली तो वह वहां से भाग निकला। सुबह होने पर महिला उसके घर उलाहना देने गई कि आखिर वह उसके घर में क्यों घुसा रामपाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के वक्त महिला का पति शादी समारोह में शामिल होने गया था महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब पाइए अपने शहर ( Chhatarpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज