scriptफर्जी ऋण निकालने वाले अधिकारी-कर्मचारी जाएंगे जेल | Officials who will take bogus loans will go to jail | Patrika News

फर्जी ऋण निकालने वाले अधिकारी-कर्मचारी जाएंगे जेल

locationछतरपुरPublished: Mar 02, 2019 02:02:35 am

छल करके किसानों के नाम कर्ज निकालने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जेल में जगह सुरक्षित हो गई है। किसानों के खून पसीना की कमाई ठगने वालों को हरगिज बक्सा नहीं जाएगा। दागदार समितियों की जांच रिपोर्ट आ गई है।

Officials who will take bogus loans will go to jail

Officials who will take bogus loans will go to jail

बड़ामलहरा. छल करके किसानों के नाम कर्ज निकालने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जेल में जगह सुरक्षित हो गई है। किसानों के खून पसीना की कमाई ठगने वालों को हरगिज बक्सा नहीं जाएगा। दागदार समितियों की जांच रिपोर्ट आ गई है। दगाबाज अधिकारी- कर्मचारी कुछ दिनों बाद जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे। क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने वकस्वाहा में किसानों को ऋणमाफी व किसान सम्मान पत्र वितरित करते हुऐ यह बात कही। साथ ही उन्होनें कहा कि, काजल की कोठरी से बेदाग निकलने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मंच से सम्मानित भी किया जाएगा और वास्तविक दोषियों को सजा मिलेगी।
जय किसान फसल कर्ज माफी योजना के तहत किसानों को समारोह पूर्वक सम्मानपत्र और ऋणमाफी प्रमाण वितरित किये गये। विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुऐ कहा कि, किसानों के हित में सरकार ने यह मत्वाकांक्षी योजना चलाकर उन्हें कर्ज मुक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बागडोर सम्हालते ही सर्वप्रथम 2 लाख तक के कर्जदार किसानों के कर्जमाफी की घोषणा की थी। सरकार ने जनकल्याण से जुडे 75 बिंदुओं का वचन पत्र दिया है। प्रदेश सरकार एक-एक करके अपने वादे पूरा कर रही है। समय से पूर्व कर्ज अदा करनें वाले 10 किसानों को कृषि विकास विभाग द्वारा सम्मान पत्र और 30 किसानों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में सुनील बन्ना, रविभूषण तिवारी, उमाशंकर विरथरे, बीरेंद्र जैन, बलभद्र राय के अलावा डॉ.बीपी सूत्रकार अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग, जीडी कोरी एसएडीओ, राजनाथ सिंह सीइओ, झामसिंह इरकिरा तहसीलदार सहित समस्त ग्रामीण विस्तार अधिकारी शामिल थे।
साढे 5 हजार से अधिक किसान लाभांवित :
जय किसान ऋणमाफी कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभाग अनुवुभागीय अधिकारी डॉ बीपी सूत्रकार ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुऐ कहा कि, किसान कल्याण हेतु सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो से जानकारी हासिल कर उनका लाभ ले सकते हैं। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जीडी कोरी ने बताया कि, वकस्वाहा विकासखंड में योजना के तहत 8 हजार 882 किसानों का 362.70 करोड रुपये का ऋण माफ किया जाना प्रस्तावित है। शुक्रवार को कार्यक्रम में 5 हजार 557 किसानों का 27.88 करोड रुपये का फसल ऋण माफ कर उन्हें लाभन्वित किया गया।
विकास कार्यो में कोताही नहीं, पात्र हितग्राहियों को लाभ :
विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने जनता को संबोधित करते हुऐ कहा कि, पिछडे ग्रामीण अंचल को विकसित करना सरकार का मकसद है। सीइओ राजनाथ सिंह से उन्होंने कहा कि, ग्रामीण विकास और शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिऐ। इनमें किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं होगी। पंचायत सचिव अपना रवैया बदल लें और अपने दावित्वों का सही निर्वाहन करते हुऐ सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को लाभांवित करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो