scriptदेर रात कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, शहर का भी किया भ्रमण | The collector reached the hospital late at night also visited the city | Patrika News

देर रात कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, शहर का भी किया भ्रमण

locationछतरपुरPublished: Feb 24, 2020 09:37:29 pm

Submitted by:

Samved Jain

सुबह से अधिकारियों को लगाई फटकार

देर रात कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, शहर का भी किया भ्रमण

देर रात कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, शहर का भी किया भ्रमण

छतरपुर. कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने जॉइन करने के बाद रविवार की देर रात छतरपुर शहर और जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को देखने के बाद सुबह कलेक्टर ने अधिकारियों की क्लास ली।
कलेक्टर शीलेंद्र सिंह रात में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि अस्पताल में चिकित्सक नहीं थे। अस्पताल परिसर में काफी गंदगी माहौल था। मरीजों को परेशान होते हुए भी देखा। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं देखी गई। जिसे लेकर सोमवार को सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चा की गई। साथ ही 7 दिन में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अल्टीमेटम दिया गया हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
रात में कलेक्टर शहर के भ्रमण पर भी निकले। इस दौरान कलेक्टर ने शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर देखें। इस पर उन्होंने सीएमओ अरुण पटैरिया को साफ-सफाई कराने विशेष निर्देश दिए। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण फिलहाल जारी रहेंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य स्थल रहें और लोगों की समस्याओं का निराकरण करें।

सीएमओ शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरस्त करें- कलेक्टर
कलेक्टर ने नगरपालिका प्रशासक का लिया चार्ज
छतरपुर. नवपदस्थ कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने सोमवार को नगरपालिका के प्रशासक का चार्ज भी संभाल लिया है। दोपहर साढ़े 3 बजे वह नगरपालिका पहुंचे। जहां सीएमओ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कलेक्टर ने सीधे प्रशासक का चार्ज संभाला। इस दौरान उन्होंने कुछ फाइलें चेक कीं और शहर विकास के संबंध में चर्चा भी की।
इस दौरान उन्होंने सीएमओ अरुण पटैरिया से कहा कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता हैं, इसे दुरस्त करें। उन्होंने कहा कि शासन के जो भी प्रोजेक्ट हैं वह प्राथमिक रहेंगे। इसके अलावा जितनी भी योजनाएं नगरपालिका से संचालित हैं, उन पर कार्य प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रुके हुए कार्यों को भी प्रगति दी जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने नगरपालिका के स्टाफ से भी परिचय प्राप्त किया। खास बात यह रही कि कलेक्टर के आगमन की सूचना पर नगरपालिका का अमला कार्यालय में नजर आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो