scriptThe condition of major parks of the city is getting worse | बदहाल होती जा रही शहर के प्रमुख पार्कों की स्थिति | Patrika News

बदहाल होती जा रही शहर के प्रमुख पार्कों की स्थिति

locationछतरपुरPublished: Dec 04, 2022 06:06:36 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

झूले, फिसलपट्टी, मनोरंजन के लिए किए गए इंतजाम गायब

,
बदहाल होती जा रही शहर के प्रमुख पार्कों की स्थिति,बदहाल होती जा रही शहर के प्रमुख पार्कों की स्थिति
छतरपुर. शहर के पार्कों की हालात दिन बा दिन बदहाल होते जा रहे हैं। यहां के विभिन्न स्थानों में बने पार्क यहां शहर को और सुदंर बनाने नगर पालिका ने कुछ वर्ष पहले प्रयास किए थे और विभिन्न पार्कों में झूले, फिसल पट्टी मनोरंजन कराए गए थे। जिससें लोग यहां पर आकर मनोरंजन कर सकें। लेकिन इन पार्कों की हालत काफी बदहाल बनी हुई है, यहां सैर करने वालों के लिए यह परेशानी का सबब बन चुके हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख गुरुनानक पार्क में सुबह ही लोगों का आना शुरू हो जात है और शाम को भी लोगों को काफी भीड़ रहती है। यहां पर कुछ वर्ष पहले नगर पालिका द्वारा कई झूले, फिसल पट्टी आदि स्थापित कराई थी। लेकिन अब वह यहां से नारत हैं। यहां पर कहीं पर झूले गायब मिले तो कही सफाई व्यवस्था नदारद मिली। इसके अलावा बच्चों के लिए खेलने के कई संसाधनों में खामियां भी देखने को मिलीं। वहीं यहां पर दीवारों में लगाया गया पत्थर भी गायब मिला। वहीं यहां पर पोलों से लाइटें भी गायाब हैं।
वहीं शहर के रविशंकर पार्क में बच्चों के खेलने के लिए मात्र फिसलपट्टी है। यहां सं झूले, कई कुर्सियां, घास गायाब है। जिससे यहां पर बच्चों का मन नहीं लग रहा है। वहीं यहां पर कई वर्ष दीवार टूटी होने से गेट बंद होने पर भी लोग आसानी से पार्क में आ जा रहे हैं। इसको लेकर दर्जन भी से अधिक बाद पना में आवेदन दिए गए है। लेकिन सुधार नहीं कराया गया है। हालात है यहां पर मात्र पौध लगाकर छोड़ दिया गया।
इसी तरह देरी रोड में स्थित एक मात्र पार्क में न तो कोई पेड़ है और न ही अन्य कोई सुधार नहीं किया गया। जिससे यहां पर शाम होते ही आवारा किस्म के लोग पहुंच रहे हैं। इसी तरह चौबे कॉलोनी को भी हाल है
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.