scriptमहिला से यह कहा नहीं मानी तो मार दी गोली | The woman did not say it, the bullet shot | Patrika News

महिला से यह कहा नहीं मानी तो मार दी गोली

locationछतरपुरPublished: Apr 19, 2019 12:59:53 am

छोटे का साथ नहीं छोडऩे पर बड़े भाई ने मारी थी गोली, न्यायालय ने भेजा जेल
 
 

The woman did not say it, the bullet shot

The woman did not say it, the bullet shot

राजनगर. दो दिन पूर्व राजनगर में दो सगी बहनों को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद घटना के कारणों को उजागर कर दिया है। आरोपी ने राजनगर में तहसील के सामने दिन दहाड़े दो बहनों को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। जिसमें वे घायल हो गईं थी। जिन्हें राजनगर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार कर छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजनगर थाना प्रभारी केएस परस्ते ने बताया कि गोली लगने से घायल बहनों के बयानों के आधार पर राजनगर पुलिस के एसआई धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षक संजय सिंह, जनक सिंह, शिवकुमार, नारायण सिंह द्वारा फरार आरोपी फरमान खान पिता मुस्ते हशन निवासी इमलिया मुहल्ला राजनगर को पाय तिगैला से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पाना आदिवासी से फरमान के छोटे भाई टैक्सी चालक सलमान की दोस्ती थी। विवाहित आदिवासी महिला की दोस्ती पर बड़े भाई आरोपी फरमान ने कड़ा ऐतराज जताया था, लेकिन दोनों ने फरमान की बात नहीं मानी।

फरमान ने ऑटो में महिलाओं को बैठाकर समझाया। इसी दौरान महिला व उसके बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी फरमान ने दोनो बहनों पर जान से मारने की नीयत से कट्टे से तीन गोली दाग दी। इस मामले में थाना राजनगर द्वारा आइपीसी की धारा 341, 307 एवं 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी फरमान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायाधीश द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो