script

फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश व आंधी के भी आसार

locationछतरपुरPublished: Apr 30, 2022 06:14:26 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

1 मई को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से 3, 4 व ५ मई को जिले में आंधी के साथ हल्की बारिश के बन रहे आसार

फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश व आंधी के भी आसार

फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश व आंधी के भी आसार

छतरपुर। बीते दिनों से हीट वेव और गर्म हवाओं की मार से सभी लोग परेशान हैं। लेकिन जिले का मौसम जल्द बदलने वाला है। आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 3 व 4 मई को जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार 30 अप्रैल छतरपुर सहित को 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हवाओं की रफ्तार भी सामान्य से अधिक होने की संभावनाऐं हैं। मौसम विभाग खजुराहो से बताया कि छतरपुर सहित 18 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 1 मई को जम्बू कश्मीर से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ को अधिक असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। लेकिन दससे 3,4 व ५ मई को छतरपुर में बादल रहने और आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है, ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। रविवार रात को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। लेकिन बारिश नहीं होने पर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार को खजुराहो में दिन का अधिकतम तापमान ४५.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और वहीं रात तापमान २३.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नौगांव दिन में अधिकतम 4५ और न्यूनतम २३.५ डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।
फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश व आंधी के भी आसार

ट्रेंडिंग वीडियो