रोज-डे पर ऐसा हुआ कि युवक-युवती ने मौत को लगाया गले
छतरपुरPublished: Feb 08, 2019 01:10:51 am
जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिऱवा में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे एक किशोरी व युवक ने आत्महत्या कर ली है।
This happened on a daily basis that the young man got killed
छतरपुर/महाराजपुर. जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिऱवा में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे एक किशोरी व युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक का नाम अनूप कुमार पिता गुलजारी अहिरवार उम्र 21 वर्ष और मृतक युवती का नाम आरती पिता लखन अहिरवार उम्र 17 वर्ष है। ग्रामवासियों ने बताया कि लड़का फांसी पर लटका मिला। जबकी लड़की के गले मे दुपट्टे का फंदा लगा था। किशोरी अपने दो भइयो और एक बहन के साथ खिरवा मे निवास करती थी। जिसके माता पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि युवक पूर्व सरपंच गुलजारी अहिरवार का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव जब्त कर घटना की जांच शुरु कर दी है। युवक-युवती द्वारा एक ही दिन में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों शोक व्याप्त हो गया। हर कोई यह इनके आत्महत्या करने के कारणों को जानने के लिए परेशान हो रहा है। लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।