इस बार भाइयों की कलाई पर बंधेगी देसी राखी, त्योहार को खास बनाएंगे गिफ्ट आयटम
छतरपुरPublished: Aug 26, 2023 11:37:47 am
सादा व डिडाइनर राखियां बाजार में आईं, देसी राखियों की डिमांड कर रहे लोग
दुकानों में चाइनीज राखियों का पुराना स्टाक, लेकिन लोग नहीं कर रहे डिमांड


डिजाइनर राखियां
छतरपुर. भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन ३० अगस्त को है। बाजार में अभी से राखियां नजर आने लगी हैं। पर्व के लिए इस बाद देसी राखियों की मांग बढ़ी है। इस बार चाइनीज राखियों की तुलना में लोगों की पसंद देसी राखी बनी हुई है। दुकानों पर नाममात्र की ही चाइनीज राखियां देखने को मिल रही है। लोगों का रूझान सबसे ज्यादा देश में बनी राखियों की ओर है। राखियों में जरदोजी, मोती और मिरर वर्कवाली राखियां आर्कषण का केन्द्र बनी हुई हैं।