scriptजश्न-ए-आजादी पर लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां | Tricolor hoisted on Jashn-e-Azadi, cultural events performed | Patrika News
छतरपुर

जश्न-ए-आजादी पर लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां

विशेष सशस्त्र बल की 29वीं वाहिनी और जिला पुलिस बल की महिला टुकड़ी को परेड में मिला पहला स्थान

छतरपुरAug 17, 2019 / 01:58 am

हामिद खान

Tricolor hoisted on Jashn-e-Azadi, cultural events performed

Tricolor hoisted on Jashn-e-Azadi, cultural events performed

छतरपुर. 73वां स्वतंत्रता दिवस छतरपुर जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कलेक्टर मोहित बुंदस ने राष्ट्रध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने समारोह में शांति के प्रतीक सफेद कबूतर एवं हर्षोल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। फिर कलेक्टर ने जिप्सी सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह भी सवार थे।
मुख्य अतिथि के संदेश वाचन के बाद स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए एवं 3 बार हर्ष फायर किए गए। इसके बाद परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। जिसमें में पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर विंग, स्काउट दल, गाइड कंपनी और शौर्य दल की टुकड़ी ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। समारोह में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया।
सीनियर डिवीजन के अंतर्गत परेड में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान विशेष सशस्त्र बल की 29वीं वाहिनी और जिला पुलिस बल की महिला टुकड़ी को मिला। द्वितीय जिला पुलिस बल और तृतीय स्थान शासकीय महाराजा महाविद्यालय की एनसीसी विंग को प्राप्त हुआ। इसी तरह जूनियर डिवीजन के अंतर्गत परेड में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की एनसीसी टुकड़ी, द्वितीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 की एनसीसी टुकड़ी और तृतीय स्थान शासकीय एमएलबी हायर सेकेण्डरी स्कूल की एनसीसी टुकड़ी को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रथम स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय स्थान सुमति अकादमी स्कूल और तृतीय स्थान सन्मति विद्या मंदिर स्कूल को प्राप्त हुआ। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी समारोह में पुरष्कृत किया गया।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में विधायक आलोक चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, डीआइजी अनिल माहेश्वरी, सीइओ जिला पंचायत हिमांशु चन्द्र, एडीएम पी.एस. चौहान, एएसपी जयराज कुबेर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो